IMG 20230725 WA0059

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

केशशिल्पी बोर्ड अध्यक्ष श्री वर्मा का आष्टा आगमन पर भव्य स्वागत किया* रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपीआष्टा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दकिशोर वर्मा का नगर आष्टा आगमन पर साथ ही केशशिल्पी बोर्ड में मध्यप्रदेश शासन केबिनेट मंत्री पद पर पुनः अध्यक्ष नियुक्त होने पर स्थानीय गुजराती सेन समाज के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर महामंत्री पवन वर्मा (बुल्लु) के नेतृत्व में श्री वर्मा का बायपास पर भव्य स्वागत किया गया।

IMG 20230725 WA0062 1024x461

इस अवसर पर रोहित सेन, अजय सेन, अनिल सेन, रितिक सेन, सोहन सेन, निलेश परमार, गौरव सेन, मोहित सेन, संदीप सेन, राहुल सेन, मनोज सेन, रवि सेन, हेमराज सेन, सुनील सेन आदि काफी संख्या में समाज के बंधुवर उपस्थित रहे।

Picsart 23 07 20 17 43 50 337 1024x512
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email