बैतूल 21 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक शहीद दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 10 21 12 37 01 675 Com.whatsapp 300x196

शानदार टर्न आउट के साथ हुआ शहीद परेड का आयोजन

शहीद हुए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

जिला पुलिस मुख्यालय बैतूल में शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित *श्रद्धांजलि समारोह* में माननीय जिला सत्र न्यायाधीश बैतूल श्री दिनेश चंद्र थपलियाल के मुख्य आतिथ्य तथा पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन की गरिमामयी उपस्थिति में शानदार शहीद परेड का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी, आदिम जाति विकास बोर्ड के अधिकारी मुख्य रूप में उपस्थित रहे। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा ,रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश मर्सकोले, थाना प्रभारी कोतवाली श्री सत्य प्रकाश सक्सेना, थाना प्रभारी गंज श्री नीरज पाल, यातायात थाना प्रभारी श्री गजेंद्र केन सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

Screenshot 2025 10 21 12 37 11 368 Com.whatsapp 300x150

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा शोक शस्त्र के साथ सलामी दी गई तथा उत्तम टर्न आउट के साथ शानदार परेड के माध्यम से शहीदों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया गया।

Screenshot 2025 04 10 10 28 25 766 Com.google.android.apps .photos 300x146

*पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि—*

“शहीद हमारे गौरव का प्रतीक हैं। उन्होंने अपने कर्तव्य के पालन में सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनकी सेवा भावना और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हर पुलिसकर्मी को उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज की सुरक्षा एवं न्याय की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्य करना चाहिए।”

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

कार्यक्रम के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के परिजनों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों ने शहीद परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए यह आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 2 300x233

इस अवसर पर बैतूल पुलिस बल की ओर से उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन किया गया, जिसमें अनुशासन, एकरूपता और गरिमा का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम में पुलिस बैंड द्वारा शोक धुन प्रस्तुत की गई, जिससे वातावरण भावनात्मक और श्रद्धामय बन गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में रक्षित निरीक्षक बैतूल, श्री दिनेश मर्सकोले, यातायात प्रभारी श्री गजेंद्र केन, महिला आरक्षक एवं अन्य पुलिस बल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

IMG 20251018 131228 300x268

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email