प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर जन्म लेने वाली बेटियों के लिए भेट किए चांदी के लॉकेट 11 बेटियों को मिले चांदी के दुर्गा लॉकेट रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 माननीय प्रधानमंत्री जी ने 2015 से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ किया था जिसका उद्देश्य बेटियों के प्रति समाज की सकारात्मक सोच और बालिका सशक्तिकरण था इसी उद्देश्य से ताप्ती आनंद क्लब और मां शारदा सहायता समिति बैतूल ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय में अभिनव आयोजन किया आनंदक शैलेंद्र बिहारिया ने बताया कि कार्यक्रम में माननीय मोदी जी के जन्मदिवस पर जन्म लेने वाली बेटियों के लिए चांदी के लॉकेट भेट किए गए कार्यक्रम में जिला संयोजक संजय शुक्ला,सुदामा सूर्यवंशी समिति अध्यक्ष पिंकी भाटिया,कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु सोनी,महिला अध्यक्ष श्रीमती हेमासिंह चौहान,कार्यक्रम प्रमुख निमिष मालवीय,दीप मालवीय, डॉ सागर बिँझाड़े,प्रकाश बंजारे, मनोज तिवारी,सुनील पाल,संतोष ओंकार ने बालिकाओं को चुन्नी उड़ाकर,माताओं को बुके भेट कर चांदी के लॉकेट भेट किए इस अवसर पर बेटियों को जन्म देने वाली माताओं के चेहरे खिल उठे उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म पर चांदी के दुर्गा लॉकेट पाकर ,सम्मान पाकर बेहद खुशी हो रही है इस अवसर पर शैलेंद्र बिहारिया ने कहा कि भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है पर सबसे अधिक दुर्भाग्य की बात ये है कि बढती जनसंख्या के बावजूद लड़कियों का अनुपात घटता जा रहा है। भारत की 2001 की जनगणना के अनुसार, हर हजार लड़कों पर 927 लडकियाँ थी, हालांकि 2011 की जनगणना में ये आंकडें 943 लड़कियों पर सिमट गया यूनिसेफ ने भारत को बाल लिंग अनुपात में 195 देशों में से 41वाँ स्थान दिया है। यानि की हम लिंग अनुपात में 40 देशों से पीछे हैं। इस भेद को दूर करने ओर बेटियों के जन्म पर सुख का अनुभव कराने बेटी बधाई योजना चालू की है सुदामा सूर्यवंशी और निमिष मालवीय ने बताया कि हम प्रमुख प्रमुख अवसर पर जन्म लेने वाली बेटियों के लिए यह आयोजन किया जाता है संजय शुक्ला और हिमांशु सोनी ने कहा कि आज भी बेटियों के जन्म पर परिवार मुंह बनाता है उदास रहता है इसलिए बेटी के जन्म पर सकारात्मक सोच हेतु यह आयोजन किया गया है। इनको मिला चांदी का सम्मान :सरिता पति पवन,सोनम पति महेश पड़ारु,फूलवंती पति कमल दमजीपुरा,काजल संजू भड़ूस,अंजलि प्रकाश जामठी,शिवानी अनिल बारहवीं,अनीता अशोक पट्टन,दीपाली धनराज सूरगांव,ज्योति गुलाब,अनीता दिलीप,शिवानी नरेंद्र को चांदी के दुर्गा लॉकेट भेट कर सम्मान किया गया। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 109 Post navigation आमला पार्षद पति एवं पूर्व पार्षद की भाजपा सरकार रहने के बाद भी अर्धनंग होकर आंदोलन करने को मजबूर आमला शांति समिति की बैठक दुर्गा पंडालो का थाने में रजिस्ट्रेशन, राम भक्त हनुमान समिति ने पत्र सौप कर मांग की थी 9 दिन मांस मछली बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा — एसडीएम साहब का आभार– राम भक्त हनुमान समिति रेलवे कॉलोनी आमला