*तहसील आमला के नव चेतना केंद्र कुजबा एवं खेड़ली बाजार के 15 गांव में ज्योति कलश यात्रा का कलश पहुंचा रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 शांतिकुंज हरिद्वार से ज्योति कलश रथ यात्रा तहसील आमला में नव चेतना केंद्रों में भ्रमण कर रहा है। सैकड़ों परिजननों ने कलश पूजन किया । आज नवचेतना केंद्र कुजबा एवं खेड़ली बाजार के विभिन्न गांवों तक ज्योति कलश रथ यात्रा ने भ्रमण किया। गायत्री परिवार कुजबा के ट्रस्टी बलवंत राव साबले ने बताया कि लगभग 15 गांव में भ्रमण के पश्चात शाम को नवचेतना केंद्र कुजबा में दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन 09 सितंबर 2025 को सुबह 8 बजे रथ को नव चेतना केंद्र जंबाड़ा में भ्रम करेगा। ज्योति कलश रथ यात्रा के साथ बलवंत राव साबले, बारीक राव चिल्हाटे, दिनेश चिल्हाटे,संतोष राव चिल्हाटे, खेड़ली बाजार के डॉ ललित साहू, कृष्णा करोले, चंद्र बान वाग़ड्रे, दिनेश धोड़की, रामराव पारखे, पूंजिया पाटणकर बाबरबोह, अविनाश बिहारिया आदि गायत्री परिजन व्यवस्था में चल रहे है। नवचेतना केंद्र के अंतर्गत मोरखा, लीलाझर, काठी, डागरिया आदि गावो का भ्रमण किया । यह रथ सामाजिक कुरितियों पर भी कुठराघात करतें हुए समाज में जनजागृति का संदेश दे रहा है वहीं स्कूली छात्र छात्राओं को जीवन जीने की कला और परिक्षाओं के समय तनाव प्रबंधन के विषय में संदेश दे रहा है। आज शाम नवचेतना केन्द्र कुजबा में टोलीनायक ठाकुरदास पंवार जी आर खादीपुरे संगीत में मिथलेश सोनी और धनराज गीते एवं सुरेश धोटें ने दीप यज्ञ का संचालन किया । रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 104 Post navigation आमला ज्योति कलश यात्रा का कलश हरिद्वार से आमला पंहुचा आमला घर मैं घुसकर तीन युवकों ने महिलाओं से की अभद्रता , गुस्साए वार्ड की महिला एवं पुरुष ने थाना प्रभारी को सोपा ज्ञापन