आमला ज्‍योति कलश यात्रा का कलश हरिद्वार से आमला पंहुचा

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 09 07 17 34 29 010 Com.whatsapp 300x233
शांतिकुंज हरिद्वार से ज्‍योति कलश यात्रा का कलश घोड़ाडोंगरी विकासखण्‍ड से आमला विकासखण्‍ड के बोरी ग्राम पंचायत में प्रवेश किया। ज्‍योति कलश के स्‍वागत में गायत्री परिवार के सैकड़ो महिला पुरूषों द्वारा पुष्‍प वर्षा कर इस दिव्‍य कलश का स्‍वागत और पूजन किया।

 

 

अखिल विश्‍व गायत्री परिवार जिला बैतूल के जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने बताया कि दिनांक 07 सितम्‍बर 2025 को शांतिकुंज हरिद्वार से निकला ज्योति कलश रथ यात्रा का पड़ाव तहसील आमला के ग्राम बोरी में था जहां नवचेतना केंद्र बोरदही एवं आस पास के गांव में रूट चार्ट के अनुसार यह रथ यात्रा चलेगी।

Screenshot 2025 09 07 17 33 46 619 Com.whatsapp 300x284
तहसील समन्वयक नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने बताया कि ग्राम बोरी में रथ यात्रा का भव्य स्वागत एवं कलश पूजन किया गया। लगभग 300 गायत्री परिजनों ने कलश पूजन किया।
जिला युवा प्रकोष्ठ के निलेश कुमार मालवीय ने बताया कि ग्राम बोरी से रातेड़ा, जमदेही, कुटखेड़ी, बामला के रास्ते रथ बोरदेही पहुंचकर शाम को दीप यज्ञ संपन्न होगा।
तहसील आमला में 07 से 11 सितंबर तक अलग अलग नव चेतना केंद्रों में रथ यात्रा का भ्रमण होगा।

Screenshot 2025 09 07 17 34 23 395 Com.whatsapp 300x264
विदित हो कि शांतिकुंज हरिद्वार अखण्‍ड ज्‍योति और वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्‍मशताब्‍दी कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में वृहद साधनात्‍मक कार्यक्रम चला कर मना रहा है अखिल विश्‍व गायत्री परिवार अनेक सामाजिक कुरितियों के उन्‍मूलन के लिए कार्य कर रहा है ।
वहीं 19 दिसम्‍बर 2025 से 22 दिसम्‍बर 2025 तक शक्तिसंवर्धन 108 कुण्‍डीय यज्ञ में सामूहिक विवाह एवं अनेकानेक संस्‍कार भी नि:शुल्‍क सम्‍पन्‍न होंगें। इस हेतु युवा प्रकोष्‍ठ ने आव्‍हान किया है कि खर्चिली शादियों की बजाय इस यज्ञ कें माध्‍यम से नि:शुल्‍क विवाह करने युवा आगें आयें और अभी सें अपना पंजीयन करवा कर जरूरी दस्‍तावेज गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला या अपने करीबी गायत्री शक्तिीपीठ प्रज्ञापीठ चेतना केन्‍द्र या नवचेतना केन्‍द्र को सूचित कर विवाह आदि संस्‍कारों का दिन एवं दिनांक पता कर लेवें।

IMG 20250105 185054 300x289

Screenshot 2025 04 10 10 28 25 766 Com.google.android.apps .photos 300x159

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 206x300
आज ज्‍योति कलश यात्रा के साथ टोली नायक विनायक धोटे धर्मेश्वर झाड़े वाहन चालक रमेश तिलक अंधोरे ऋषि जागरे गायत्री परिवार आमला के प्रमुख ट्रस्टी बी पी धामोडे एस पी डढोरे के के सूर्यवंशी बी आर देशमुख आदि परिजन रथ के साथ रहें ।
बोरी से आगें बोरदेही के रमेश सूर्यवंशी एवं नवचेतना केन्‍द्र समन्‍वयक सतीश साहू रथ के साथ आगें के गांवों में पंहुचेंगें। ग्राम बोरी में जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव एवं जिला पंचायत सदस्य लीलावती हरि यादव, जगदीश राठौर, जी आर खादीपुरे, संतोष कनाते , भीम नागपुरे, धनराज चंदेल, हेमराज ढ़बाके ने कलश का पूजन किया। ग्राम ससुंद्रा, जांबाड़ा, अंधारिया, तोड़नवाडा, छावल, देवगांव, बोरी, बोरदेही, वन ग्राम तुथामा एवं आमला से परिजनों ने कलश पूजन किया।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email