23 जुलाई 25 यातायात जिला बैतुल यात्री बसों एवं सवारी वाहनों की सघन चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन तथा यातायात प्रभारी श्री गजेंद्र कैन के नेतृत्व में, आज दिनांक 23/08/2025 को जिले के प्रमुख स्थानों—गेंदा चौक, पेट्रोल पंप चौक एवं बस स्टैंड क्षेत्र में यात्री बसों, ऑटो, मैजिक एवं अन्य सवारी वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान सभी वाहनों के दस्तावेज़ जैसे—परमिट, फिटनेस, बीमा एवं ड्राइविंग लाइसेंस की जाँच की गई। साथ ही वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रूप से वाइपर, इंडिकेटर, ब्रेक लाइट, हेड लाइट, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन दरवाजा एवं खिड़की काँच की स्थिति की भी जाँच की गई। कार्यवाही के अंतर्गत— • बिना परमिट अथवा अपूर्ण दस्तावेज़ वाले ऑटो एवं मैजिक वाहनों को थाने में खड़ा कर चालानी कार्यवाही की गई। • यात्री बसों में ड्राइवर के बिना वर्दी पाए जाने, वाइपर/इंडीकेटर/ब्रेक लाइट खराब होने, फर्स्ट एड बॉक्स एवं अग्निशामक यंत्र अनुपस्थित होने पर मौके पर ही चालानी कार्यवाही की गई। चालानी विवरण : • 23 बस चालान – ₹12,500 • 07 ऑटो चालान – ₹8,000 • 04 कार चालान – ₹2,000 • 02 मैजिक चालान – ₹2,000 • 03 मोटरसाइकिल चालान – ₹1,500 ➡️ कुल 39 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर ₹26,000 का समन शुल्क वसूल किया गया। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 जन-जागरूकता हेतु समझाइश : सभी बस ड्राइवरों, कंडक्टरों एवं संचालकों को यह निर्देशित किया गया कि— • पात्रता से अधिक सवारियाँ न बैठाएँ। • बसों की छत पर अतिरिक्त सामान न रखें। • वाइपर, इंडिकेटर एवं ब्रेक लाइट हमेशा दुरुस्त रखें। निष्कर्ष : आगे भी यातायात पुलिस द्वारा जिले में बसों एवं सवारी वाहनों की नियमित सघन चेकिंग अभियान संचालित कर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आवश्यक चालानी कार्यवाही की जाएगी। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 103 Post navigation श्री गुरु जी शिवरामदास जी ने व्यक्त किया ,प्रेम ही है असली वैभव और संपदा आमला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय डागा एवं अन्य कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज होने पर कांग्रेसियों ने आमला थाने को ज्ञापन सौपा