श्री गुरु जी शिवरामदास जी ने व्यक्त किया ,प्रेम ही है असली वैभव और संपदा

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 22 13 18 58 191 Com.whatsapp 300x173

सती भाई सांईदास सेवा दल आमला के सदस्यों के आग्रह पर अपने संक्षिप्त प्रवास पर आमला आए श्री गुरुजी ने कहा कि सबसे बड़ी संपदा आपसी प्रेम है, भांति भांति के जीवों से संसार भरा है,यदि हम आपस में प्रेम करना नहीं जानते तो बाकी जीवों से कैसे प्रेम करेंगे? प्रेम से ही उन्नति और कल्याण संभव है,इसलिए कभी पाठ पूजन,भजन नहीं कर पाए तो कोई बात नहीं ,प्रेम व्यवहार बनाए रखें,परमात्मा की निकटता और उन्हें प्राप्त करने यही एक प्रामाणिक मार्ग है,प्रेम से ही ईश्वर की अनुभूति होती है!

आज पड़ोसियों से मेलजोल हो रहा लेकिन परिवार में बोलचाल बंद है,घर में ही प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं,इस स्थिति के लिए प्रेम का अभाव ही जिम्मेवार है,!अपने जीवन में प्रेम को सर्वोच्च स्थान दें! सांसारिक जीवन में गुस्सा स्वाभाविक है,लेकिन परिवर्तन भी जरूरी है,इसके लिए पहल करने का श्रेय आप लें ,माफी भले ना मांगे , आओ चाय पीते हैं

Screenshot 2025 08 22 13 19 31 158 Com.whatsapp 300x179

, बैठ कर बात करते हैं ,से भी फासले मिट जाएंगे और नई सुखद संभावनाओं के द्वार खुलेंगे! सती भाई सांई दास सेवा दल के इस संक्षिप्त कार्यक्रम में श्री गुरुजी के साथ पंडित श्री मदनमोहन एवं श्री शिवांश जी भी उपस्थित थे!श्री गुरुजी ने सभी श्रद्धालुओं को अपने हस्ते प्रसाद वितरित कर आशीष प्रदान किया!इस आयोजन में श्री मदनलाल गुगनानी,श्री राजू मदान,श्री हेमंत गुगनानी,श्री यश गुगनानी,श्री नवीन गुगनानी,श्रीमती रितु गुगनानी,श्रीमती विमला गुगनानी,श्रीमती वैशाली गुगनानी,श्रीमती रेणु गुगनानी,श्रीमती भावना गुगनानी ,पूजा गुगनानी एवं सति भाई सांईदास सेवा दल के सदस्य उपस्थित थे,

Screenshot 2025 04 10 10 28 25 766 Com.google.android.apps .photos 300x159

IMG 20250105 185054 300x289

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 2 206x300

कार्यक्रम पश्चात श्री गुरुजी ने सर्वश्री हेमंत गुगनानी,मदनलाल गुगनानी,ओमप्रकाश गुगनानी एवं दाताराम गुगनानी के निवास पर जाकर परिजनों से भेंट की!

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email