IMG 20230721 WA0001 1

रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल

आमला/खेड़ली बाजार– ग्राम पंचायत भवन खेड़ली बाजार में जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे सेवा अभियान के तहत राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संवाद एवं विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रकरणों के आवेदन आए। ज्यादातर मामलों का त्वरित निराकरण किया गया तथा कुछ अन्य मामलों के निवारण हेतु समय सीमा निर्धारित की गई है। शिविर में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार आमला भगवानदास तन्खानिया, एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंधिया,थाना प्रभारी बोरदेही मुकेश ठाकुर, सरपंच अतुल पारखे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

IMG 20230721 WA0000 1024x768
IMG 20230721 WA0001 1024x768

विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का हुआ निपटारा

शिविर में संवाद के साथ विवादों का निपटारा, जमीन संबंधी विवाद, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य सभी विवाद एवं शिकायतों का निवारण किया गया। एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंधिया द्वारा उपस्थित नागरिकों को यातायात संबंधित जागरूकता एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु जागरूक किया गया। शिविर में कुल 24 प्रकरणों के आवेदन आए जिसमें से 21 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरणों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है जिनका जल्द ही निराकरण किया जाएगा। शिविर में पुराने 21 प्रकरणों का पूर्ण रूप से निराकरण हो चुका है।राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित जन समुदाय द्वारा द्वारा विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए।

IMG 20230718 145644 1024x563
IMG 20230712 WA0044 1024x559

IMG 20230709 WA0001 1024x349
IMG 20230702 WA0004
IMG 20230622 WA0007 2
IMG 20230715 WA0015

यातायात संबंधित विषयों पर किया जागरूक

थाना प्रभारी बोरदेही मुकेश ठाकुर द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला उन्होंने सड़क पर पैदल चलने के नियमों के बारे में जानकारी दी तथा सभी दोपहिया एवं चौपहिया वाहन चालकों को सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश दी। इसके साथ ही वाहन चलाते समय यातायात संकेतों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।ग्रामीणों द्वारा पुलिस विभाग से अवैध कच्ची शराब पर नियंत्रण हेतु मांग की गई जिस पर एसडीओपी मुलताई तथा थाना प्रभारी बोरदेही द्वारा जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर नायब तहसीलदार आमला भगवानदास तन्खानिया, एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंधिया, थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर, सरपंच अतुल पारखे, योगेश रघुवंशी, चंद्रभान वागद्रे,सुनिल साहु, उदयभान पारखे, मोंटू साबले, पटवारी दिगम्बर बारस्कर, सचिव राजु ठाकुर,सैनिक तारेंद्र रघुवंशी,सोनू ठाकरे सहित सभी कर्मचारी,गणमान्य नागरिक तथा राजस्व एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email