*आमला 24/7/25 स्थित पीएम श्री के वी एयरफोर्स स्टेशन स्कूल में जन जागरण कार्यक्रम आयोजित“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत भविष्य को नशे से बचाने की मुहिम* रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 बैतूल, 24 जुलाई 2025/ मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत बैतूल जिले के आमला स्थित पीएम श्री केवी एयरफोर्स स्टेशन स्कूल में गुरुवार को एक भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदापुरम संभागायुक्त श्री के. जी. तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी श्री प्रशांत खरे, कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया, एयरफोर्स अधिकारी श्री आर.के. रेड्डी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीएम श्री शैलेन्द्र बडोनिया,एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह, थाना प्रभारी श्री सत्य प्रकाश सक्सेना, आमला सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री मदन मोहन कटियार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। *संभागायुक्त श्री तिवारी ने छात्रों को दिए सफलता के सूत्र* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभागायुक्त श्री तिवारी ने बच्चों से नशे से दूर रहते हुए अपने जीवन के लक्ष्यों पर केंद्रित रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी हम सही दिशा में होते हुए भी गलत आदतों की ओर आकर्षित हो जाते हैं। नशा एक ऐसी बुराई है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को धीरे-धीरे नष्ट कर देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए “फोर-पी” (Planning, Preparation, Practice, Performance) और “फाइव-डी” (Dream, Desire, Discipline, Dedication, Determination) के मंत्र अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही, आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है, और उनका सजग एवं जागरूक होना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। *आईजी श्री शुक्ला ने नशे के दुष्परिणामों से किया आगाह* पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथलेश कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति विशेष को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार, समाज और देश को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशामुक्ति के लिए रैली, नुक्कड़ नाटक, संवाद कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिताएं इत्यादि के माध्यम से प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों के माध्यम से यह संदेश समाज तक पहुंचे, तो उसका प्रभाव अधिक गहरा और स्थायी होता है। जब बच्चे अपने परिवेश में किसी को नशा करने से रोकते हैं, तो उसकी बात को गंभीरता से लिया जाता है। *डीआईजी श्री खरे ने नशे की सामाजिक व आर्थिक हानि पर डाला प्रकाश* डीआईजी श्री प्रशांत खरे ने कहा कि आज देशभर में बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में 15 से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है जरूरी” विशेष पखवाड़ा पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है और वह समाज पर बोझ बन जाता है। उन्होंने युवाओं से जागरूक रहने, दूसरों को भी प्रेरित करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। *विद्यालय प्राचार्य व छात्राओं ने रखे सारगर्भित विचार* विद्यालय प्राचार्य श्री मदन मोहन कटियार ने अपने उद्बोधन में पुलिस विभाग बैतूल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के मनोबल को सशक्त करते हैं औबैतूलर उन्हें सही दिशा में प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं की छात्राओं पायल तायवाड़े, सुहाना सिंह एवं कीर्ति ने भी मंच से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि नशा एक धीमा जहर है, जो व्यक्ति को भीतर से खोखला कर देता है। इससे केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसका पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। छात्राओं ने कहा कि केवल नशे से दूर रहना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि जो लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, उनके पुनर्वास और मार्गदर्शन में भी सहयोग करना अत्यंत आवश्यक है। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏🙏🙏 Please follow and like us: Post Views: 151 Post navigation बैतूल आमला की अधूरी सड़क का निर्माण एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया के प्रयासों से शुरु हुआ निर्माण—- लोगों ने ❤ कहा धन्यवाद एस डी एम साहब मदरलैंड सीबीएसई स्कूल के छात्र का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन