बैतूल आमला की अधूरी सड़क का निर्माण एसडीएम शैैैैलेंद्र बडोनिया के प्रयासों से शुरु हुआ निर्माण—- लोगों ने ❤ कहा धन्यवाद एस डी एम साहब रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला। बैतूल से आमला की अधूरी सड़क का निर्माण फिर से बुधवार 23 जुलाई से शुरू हो गया है।पूर्व मे यह सड़क बरसाली गाँव के पास अधूरी छोड़ी गई थी और अब सीसी रोड बनाने का काम शुरू हो गया है. गौरतलब है बैतूल-आमला सड़क मार्ग का निर्माण कुछ साल पहले किया गया था, लेकिन बरसाली गाँव के पास लगभग 400 मीटर सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया था.बीते जनवरी 2025 में, इस अधूरे हिस्से पर सीसी रोड बनाने का काम शुरू किया गया है. हालांकि, सड़क का एक हिस्सा अभी भी अधूरा है वही आमला मार्ग की ओर रपटे से लेकर बरसाली ग्राम की ओर सड़क का निर्माण स्थानीय ग्रामीणों के जमीनी विवाद के चलते निर्माण नही हो पा रहा था वही बीते दिनों से हो रही बारिश के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी उक्त मार्ग दलदल मे तब्दील हो गया था रोजाना बैतूल आमला आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया था मार्ग मे कीचड होने से दोपहिया चार पहिया वाहन स्लीप हो रहे थे और कई बार अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया , लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.अनुविभाग राजस्व एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया द्वारा आमजनों राहगीरों की समस्या को गंभीरता से संज्ञान मे लेते हुए बैतूल के वरिष्ठ अधिकारियो से चर्चा उक्त अधूरी सड़क का पुनः निर्माण कार्य 23 जुलाई को शुरु करवाया जिससे अब मार्ग के दोनो ओर की अधूरी सड़क का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाएगा जिससे अब इस मार्ग पर लोगो की आवाजाही सुलभता और सरलता से होगी बैतूल आमला के प्रगतिशील व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी लायंस क्लब के अध्यक्ष किशोर गुगनानी बैतूल वरिष्ठ समाज सेवा के रमेश भाटिया नवल सिंह ठाकुर पत्रकार राकेश डब्बू तायवाड़े चंद्रशेखर सोनी बैतूल पार्षद नंदिनी तिवारी के आमला सोनी प्ले स्कूल की प्राचार्य सुनीता सोनी आमला नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे उपाध्यक्ष किशोर माथनकर पत्रकार समाज सेवक वकील आमजनों ने इस निर्माण कार्य के लिए एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया का आभार माना है। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 191 Post navigation बैतूल जिला किसान न्याय योद्धा जिला संयोजक पर नियुक्त किए गए मोहन सिंह परिहार *आमला 24/7/25 स्थित पीएम श्री के वी एयरफोर्स स्टेशन स्कूल में जन जागरण कार्यक्रम आयोजित“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत भविष्य को नशे से बचाने की मुहिम*