बैतुल जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने लल्ली चौक पर फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला कर्नल सोफिया को पाकिस्तानियों की बहन बताने वाले मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग -रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 बैतूल – जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लल्ली चौक पर मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके बयान को देश की सेना एवं बेटियों का अपमान बताया। si=WoBVo0qh3i5xdmIB जिला महिला कांग्रेस श्री मति मोनिका निरापुरे पुष्पा पदा्म जमुना पंडाग्रे ने कहा कि प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने पूरे देश को शर्मसार कर देने वाला बयान दिया है। इससे सेना का मनोबल गिरेगा विजय शाह प्रदेश के मंत्री है और उन्होंने सेना की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानियों की बहन बताया है, जिससे देश के सैनिको एवं उनके शौर्य एवं साहस का अपमान है। प्रेरण शर्मा पार्षद नदनी तिवारी ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर पूरे देश को गर्व है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। जिला अध्यक्ष हेमत वागद्रे ने कहा कि मंत्री शाह की यह टिप्पणी मर्यादाओं के विपरीत है और यह भाजपा की संकीर्ण सोच को उजागर करती है। उन्होंने मांग की कि विजय शाह को अपने इस शर्मनाक बयान पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए एवं पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए । बडी तादाद में महिला काग्रेंस की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 182 Post navigation नगर पालिका अध्य्क्ष ने किया निरक्षण आदे से ज्यादा कर्मचारी उप यांत्रिक ऑफिस से नदारत, नगर पालिका भगवान् भरोसे दिनांक: 16.05.2025 सड़क दुर्घटना एवं मृत्यु दर कमी लाने के लिए 13 मई 25 से 31 मई 2025 विशेष अभियान चलाया जा रहा