रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 03 28 19 10 23 735 Com.google.android.youtube

मन्दिरों में धर्मध्वजा समर्पित कर हिंदू नववर्ष का स्वागत करेंगे —– पूर्व विधायक निलय डागा
हिंदू नववर्ष को धार्मिक उल्लास के साथ मनाने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं निलय डागा
बैतूल। पूर्व विधायक निलय डागा हर साल की तरह इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष पर धार्मिक परंपरा निभाते हुए मन्दिरों में धर्मध्वजा समर्पित करेंगे। 30 मार्च, रविवार को इस शुभ अवसर पर वह शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर धर्मध्वजा समर्पण करेंगे।

Screenshot 2025 03 28 19 15 08 483 Com.google.android.youtube


कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:45 बजे हनुमान मंदिर अखाड़ा चौक टिकारी में होगी, जहां निलय डागा भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा करेंगे। इसके बाद 8:30 बजे नाग मंदिर ख़ंजनपुर में पूजा-अर्चना के साथ धर्मध्वजा समर्पित करेंगे। इसके पश्चात 8:45 बजे माता मंदिर मेकेनिक चौक गंज में माता रानी का आशीर्वाद लिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन प्रातः 9 बजे श्री नीलकंठेश्वर मंदिर पीपल चौक सदर में होगा, जहां भगवान शिव का पूजन अर्चन कर धर्मध्वजा समर्पित कर हिंदू नववर्ष का स्वागत किया जाएगा।

IMG 20250105 185054 16
Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 12 702x1024


हर साल की तरह इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष को धार्मिक उल्लास के साथ मनाने की परंपरा को निलय डागा आगे बढ़ा रहे हैं। हिंदू नववर्ष पर धर्मध्वजा समर्पित करने की यह परंपरा धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक मानी जाती है। निलय डागा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में धार्मिक भावना को सुदृढ़ करने और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को जीवित रखने का संदेश दिया जा रहा है।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20220830 133641 1
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email