रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 सांसारिक यात्रा के साथ मन की यात्रा भी जरूरी मंजिल को पाना है तो चलना ही होगा किसी के काम आना श्रेष्ठ ईश्वर भक्त ——- गुरु शिवरामदास —— आमला में उक्त उद्गार कलानौर (हरियाणा)से🙏 पधारे गुरु श्री शिवरामदास जी ने सत्संग आयोजन में व्यक्त किए,यह सत्संग सती भाई सांई दास सेवा दल ,आमला के सेवादार हेमंत विक्की गुगनानी के निवास पर गुरुवार २७ मार्च की रात्रिआयोजित किया गया था, सत्संग के पूर्व गुरुजी ने सभी सेवादारों से उनके निवास पर जाकर उनसे और परिवार जनों से भेंट की,इसके पश्चात सत्संग प्रारम्भ हुआ!श्री गुरुजी ने अपने भक्तों को संबोधित करते हुए मानव जीवन के उद्देश्य और परमार्थ पर समझाते हुए कहा कि ईश्वर भक्ति भावपूर्ण हो ना कि कुछ मांगने के लिए हो,मांगने के भाव से की गई भक्ति वास्तविक भक्ति नहीं कही जा सकती है, भक्ति का भाव यही है कि ईश्वर की इच्छाओं का सम्मान करें और अपने आचरण का मूल्यांकण करते रहें! सेवा को परम लक्ष्य बना कर उस पर अपना ध्यान करें लेकिन स्वयं का और परिवार का भी ध्यान रखना प्राथमिकता हो!अपने संस्कारों और संस्कृति को महत्व दें ,माता पिता का सम्मान उच्च आदर्श है!सांसारिक यात्रा में सकारात्मकता , आदर्श और सिद्धांत को साथ रखें और अपने भीतर की भी यात्रा अवश्य करें! कांटो के बीच रह कर भी गुलाब अपनी खूबसूरती और खुशबू बांटता रहता है,उसी प्रकार संसार की कांटो रूपी बुराइयों के बीच रह कर भी आप अपने किरदार और कर्म से महकते रहें! इस सत्संग आयोजन में गुरु श्री शिवरामदास ने अपने मधुर स्वर में पंजाबी भजन लोकाँ दे सहारे,बड़े होनगें,मेरा ता सहारा हिक तू, लोकाँ दे नजारे बड़े होनगे,मेरा ता सहारा हिक तू…(लोगों के सहारे बहुत होंगे,मेरा सहारा सिर्फ तू,लोगों के नजारे बहुत होंगे मेरा नजारा सिर्फ तू)गाकर उपस्थित भक्तों की आंखे नम का दी! इस सत्संग आयोजन में समाज के सर्वश्री ओमप्रकाश गुगनानी,दाताराम गुगनानी,मदनलाल गुगनानी,कालीचरण गिरधर,किशोरीलाल अरोरा,सुभाष बत्रा,अनिल बत्रा,खेमचंद मदान,चरणजीत गुगनानी,विक्की गुगनानी,महेंद्र गुगनानी, डॉ शिशिर गुगनानी,अनिल बत्रा,शिवम बत्रा,नवीन गुगनानी,राजीव मदान,संजीव मदान,दीपक मदान,यश गुगनानी,अमित बत्रा,अंकित बत्रा,सक्षम मदान, तनय गुगनानी,मुदित गुगनानी,विदित गुगनानी,राजेश गुगनानी,दीपक गुगनानी,यथार्थ गुगनानी,समर्थ गुगनानी,आरव गुगनानी, प्रकाश छतवाणी,नरेश भावसार,निर्मल धनकानी,महेश गुजरे,संजय साहू,प्रदीप ठाकुर,मुकेश राठौर,बबलू मांनधाता और समाज की महिलाएं, बच्चे बड़ी संख्या में सम्मिलित थे!आयोजन में उपस्थित होने के लिए किशोर गुगनानी ने श्री गुरुजी का आभार व्यक्त किया!समापन के पूर्व सभी ने श्री गुरु लंगर (प्रसाद)ग्रहण किया और आयोजनकर्ता विक्की गुगनानी को धन्यवाद दिया! रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 203 Post navigation प्रगतिशील व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व लायंस क्लब के अध्यक्ष समाज सेवक ने अपना जन्मदिन सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल फ्रूट बाटकर बनाया मन्दिरों में धर्मध्वजा समर्पित कर हिंदू नववर्ष का स्वागत करेंगे – पूर्व विधायक निलय डागा