रिपोर्टर केवल राम मालवीय

सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय, लाड़कुई में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. चंद्रलेखा सांखला के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कैलाश नारायण मालवीय के मार्गदर्शन में सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।

1000983057 768x1024

शिविर के चौथे दिन की शुरुआत प्रतिदिन की भांति प्रातः कालीन दिनचर्या के साथ हुई।बौद्धिक सत्र का विषय “जैविक खेती” रहा।

1000983081 1024x769

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लखन मंडल श्री (डायरेक्टर, धरासंतुष्टि एग्रीप्रेन्योर प्राइवेट लिमिटेड, राजगढ़) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि महंत नारायण दास साहेब, विशेष अतिथि कमल सिंह मालवीय (पोस्टमैन), एवं श्री विष्णु मालवीय (अध्यापक) रहे।श्री लखन मंडलश्री जी ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए केंचुआ खाद निर्माण की विधि एवं उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “यदि कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचना है तो हमें रासायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती की ओर लौटना होगा।” केंचुआ खाद में विभिन्न पौष्टिक तत्व होते हैं, जो फसलों की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने में सहायक हैं।

1000983063 768x1024

कार्यक्रम में महंत नारायण दास जी एवं कमल सिंह मालवीय जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जैविक खेती को अपनाने की अपील की।इससे पूर्व, स्कूल के विद्यार्थियों एवं रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा “जैविक खाद के महत्व” पर जागरूकता रैली निकाली गई, जो ग्राम आम्बा कदीम की विभिन्न गलियों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

1000983060 1024x768

रैली के माध्यम से ग्रामीणों को रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव एवं जैविक खेती के लाभों से अवगत कराया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email