रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 लगभग एक करोड रुपए मूल्य का अवैध मादक पदार्थ जप्त बैतूल ज़िले में संगठित रूप से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना जी के नशे के विरुद्ध सख़्ती से चलाए जा रहे अभियान के तारतम्य में तथा पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम रेंज के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार, विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर कार्यवाही की गई।• यह अभियान लगभग एक माह से चल रहा था, जिसमें ज़िले के सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। . अब तक लगभग एक करोड रुपए मूल्य का अवैध मादक पदार्थ जप्त किया जा चुका है.• प्रत्येक थाना एवं चौकी स्तर पर खुफिया तंत्र सक्रिय किया गया था।• यह एक अंतर्राज्यीय गिरोह है, जिसके संपर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैले हुए हैं।• गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं खुफिया इनपुट के आधार पर जल्द ही और भी बड़ी कार्यवाहियां की जाएंगी।• अन्य ज़िलों से प्राप्त हुई जानकारियां संबंधित ज़िलों के अधिकारियों के साथ साझा की जा रही हैं, जिससे इस नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके।• बैतूल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस अभियान के तहत भारी मात्रा में अवैध अफीम की खेती एवं डोडा चूरा का पर्दाफाश कर लाखों रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जप्त किया गया। (1) थाना रानीपुर – 45 लाख रुपये मूल्य की अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ स्थान: ग्राम सड़कवाड़ा, चौकी घोड़ाडोंगरी, थाना रानीपुरदिनांक: 15/02/2025 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सड़कवाड़ा निवासी भिकारी धुर्वे द्वारा अपने खेत में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। इस पर पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को आरोपी के खेत में करीब एक एकड़ में अफीम की खेती दिखाई दी। जप्त मादक पदार्थ:• 44,340 अफीम के पौधे• कुल वजन: 2748 किलोग्राम• अनुमानित कीमत: 45 लाख रुपये गिरफ्तार आरोपी:• भिकारी धुर्वे (पिता – ओझा धुर्वे, उम्र – 66 वर्ष), निवासी ग्राम सड़कवाड़ा, तहसील घोड़ाडोंगरी, थाना रानीपुर अपराध पंजीयन: आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 35/2025, धारा 8/18 (सी), 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। (2) थाना सारणी – 30 लाख रुपये मूल्य की अफीम खेती का पर्दाफाश स्थान: ग्राम धसेड़, थाना सारणीदिनांक: 18/02/2025 पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम धसेड़ में छतन उईके द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जहां मौके पर आरोपी के खेत में एक एकड़ में अवैध अफीम की खेती पाई गई। जप्त मादक पदार्थ:• 49 बैग अफीम के पौधे• कुल वजन: 1703 किलोग्राम• अनुमानित कीमत: 30 लाख रुपये गिरफ्तार आरोपी:1. छतन उईके (उम्र – 45 वर्ष)2. पप्पू चकवान (उम्र – 38 वर्ष)3. प्रियांशू उर्फ प्रशू चकवान (उम्र – 19 वर्ष) अतिरिक्त गिरफ्तारी:• ममता डाली बंगाली, निवासी चोपना (उम्र – 35 वर्ष) को 20/02/2025 को गिरफ्तार किया गया। अपराध पंजीयन: सभी आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 100/2025, धारा 8/18 (सी), 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है। (3) थाना शाहपुर – 200 ग्राम डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार स्थान: पराग रेस्टोरेंट के सामने, शाहपुरदिनांक: 20/02/2025 मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजस्थानी ढाबे पर छापेमारी कर आशाराम उर्फ आशू (उम्र – 24 वर्ष), निवासी राजस्थान को 200 ग्राम डोडाचूरा के साथ पकड़ा। अपराध पंजीयन: आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 78/2025, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। (4) थाना शाहपुर – 260 ग्राम डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार स्थान: समराथल राजस्थानी ढाबा, शाहपुरदिनांक: 20/02/2025 सूचना के आधार पर शाहपुर पुलिस ने रितेश विश्नोई (उम्र – 31 वर्ष), निवासी हरदा को 260 ग्राम डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया। अपराध पंजीयन: आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 79/2025, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। (5) थाना कोतवाली – 274 ग्राम डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार स्थान: कटी पहाड़ी, सोनाघाटी, बैतूलदिनांक: 20/02/2025 मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने हनुमान विश्नोई (उम्र – 31 वर्ष), निवासी जोधपुर, राजस्थान को 274 ग्राम डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया। अपराध पंजीयन:आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 152/2025, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बैतूल पुलिस का संदेश: बैतूल पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रिपोर्टरर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 280 Post navigation आमला ब्लॉक की ग्राम कुटखेड़ी में सामुदायिक स्वच्छता शौचालय परिसर के सामने झाड़ पेड़ और अंदर गंदगी से बेहाल बीमारियों से बचना है तो जैविक कृषि की ओर लौटना होगा: लखन मंडल