रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 02 19 11 19 49 655 Com.google.android.apps .photos

आमला आवरिया ठानी खडगड सारणी रोड बनाने की मांग, नहीं बनी रोड तो चुनाव का करेंगे बहिष्कार—– फिर जोर पकड़ने लगी है आमला आवरिया ठानी सारणी मार्ग बनाने के लिए एकजुट हुए ग्रामीण लोग इन लोगों का कहना है

कि आवरिया ठानी खडगड होते हुए सारणी मात्र 20 किलोमीटर पड़ता है लेकिन यहां मार्ग कच्चा होने के कारण बारिश में आवागमन रुक जाता है इसी को देखते हुए

इसके पहले भी सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य सुखराम कमरे , भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल उईके, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभागीय अध्यक्ष राजेश वटटी एवं शहरी लोगों ने इस रोड बनाने के लिए एसडीएम के नाम एक ज्ञापन दिया था ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है

Screenshot 2025 02 19 10 11 10 665 Com.whatsapp

कि इस रोड बनने से बोरी सारणी 30 किलोमीटर का फेरा नहीं लगाकर मात्र 20 किलोमीटर में सीधे सारणी पहुंच सकते हैं

Screenshot 2025 02 19 10 10 08 405 Com.whatsapp 582x1024

जिसमें समय और रुपए की बचत होगी और बस ट्रक जीप कार का आगमन सुचारू रूप से चालू हो जाएगा जिसमें व्यापारी किसान का व्यवसाय सुचारू रूप से चालू हो जाएगा लोगों का कहना है कि बोरी होते हुए सात आठ किलोमीटर का रास्ता काफी खतरनाक है टर्निंग के साथ-साथ चढ़ाई और उतार इतनी है कि वाहन खराब हो जाते हैं कुछ साल पहले बैतूल हरदा के सांसद श्री डीडी उईके ने 5 करोड़ 33 लाख की लागत से 9 किलोमीटर पहाड़ी इलाका की रोड बनाने के लिए भूमि पूजन किया था लेकिन रोड तो नहीं बनी लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट जरूर चढ़ गया आवरिया ठानी के किसान और युवा फुटबॉल खिलाड़ियों पंकज बिजवे प्रमोद टिकारे धन सिंह पटवारी लकी पटवारी बलराम पटवारी चरण पटवारी विरज लाल चौहान अक्षय सोलंकी सत्यम टिकारे ठानी सरपच गणेश गोहे आवरिया सरपच सजु का कहना है कि कुछ गांव में दो-दो सड़क की सौगात मिली है जैसे ससाबड ढाना जबकि हम लोग बहुत दिनों से रोड बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण रोड नहीं बन रही है यदि आवरिया ठानी सारणी रोड नहीं बनी तो हम लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे और चक्का जाम करने को मजबूर होना पड़ेगा डेली अप डाउन करने वाले लोगों का कहना है कि हर शिवरात्रि के पहले बोरी से सारणी रोड पर लीपा पोती की जाती है उसके बाद लीपा पोती ठंडा बस्ती में डाल दिया जाता है

IMG 20241227 151229 11
Screenshot 2025 01 11 19 22 35 852 Com.whatsapp 11
IMG 20250105 185054 11

हर शिवरात्रि के समय पर यही सिलसिला ठेकेदार द्वारा किया जाता है देखना यह है कि विधायक सांसद जनप्रतिनिधि लोग इस रोड बनाने में कितनी दिलचस्पी लेते हैं

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210804 130450 3
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email