रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा। नगरपालिका में लंबे अर्से से अपनी सेवाएं दे रहे दीपचंद बागवान की आज सेवा अवधि पूर्ण हुई, इसके उपलक्ष्य में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, पार्षद डाॅ. सलीम खान की उपस्थिति में विदाई समारोह नपा के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सेवा निवृत्त हुए दीपचंद बागवान का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर विदाई दी गई। इ स अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दीपचंद बागवान एक कर्मठ व अपने कार्य को सजगता से करने वाले कत्र्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे। उनका कार्यकाल बहुत लंबा रहा है, श्री बागवान ने 42 वर्ष तक इस निकाय में कार्य करते हुए नगरवासियों की सेवा की है जो एक बड़ी उपलब्धि उनके लिए है। कुशल कर्मचारियों का हमेशा सम्मान होता है। भविष्य में आपकी सेवाओं की आवश्यकता निकाय को लगेगी तो आपको याद किया जाएगा। इस अवसर पर लेखा अधिकारी यश कौशल, लेखापाल अनिरूद्ध नागर, गबू सोनी, मोहम्मद इसरार, कमरूद्दीन खां, नारायणसिंह मालवीय, सर्वेश भट्नागर, राकेश विश्वकर्मा आदि कर्मचारीगण मौजूद थे। Please follow and like us: Post Views: 478 Post navigation बैतूल 75 कदम 99 दिन के सदस्यों ने और सारणी में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्या अर्पण किया 2/2/25 ऑल इंडिया डायरेक्टर्स कॉन्फ्रेंस: सीन ऑफ क्राइम इन्वेस्टिगेशन में मध्य प्रदेश को द्वितीय स्थान