संजय वर्मा आष्टा नगर में शास्त्री कॉलोनी परसराम कांप्लेक्स के सामने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बंशीलाल जी कुशवाह ने राष्ट्रगान के साथ झंडा फहराया श्री कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत गणराज्य का एक राष्ट्रीय पर्व है जो कि हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है इस वर्ष भी 2025 में भारत देश में 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के दिन हम संकल्प ले कि हम देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी तरह निष्ठा के साथ पालन करेंगे व देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने में काम करेंगे श्री कुशवाहा ने संबोधित करते हुए सभी को बधाई शुभकामनाएं दी इस अवसर पर जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर ने कहा कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को हमारे देश में संविधान लागू किया गया था आज हर व्यक्ति को अपने कर्तव्य और अधिकारों का पूर्ण रूप से अधिकार है आयोजक नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने सभी का तिरंगा दुपट्टा डालकर व वेज लगाकर स्वागत सम्मान किया एवं सभी को मिठाई खिलाई । इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, सकल समाज प्रमुख राजीव गुप्ता, मनीष डोंगरे, मुकेश नामदेव, कुशवाहा समाज पटेल जगदीश कुशवाहा, दल किशोर कुशवाहा, कुशवाहा समाज अध्यक्ष रवि कुशवाह, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू भाई ,बबनराव महाडिक, वरिष्ठ व्यापारी मनोज कुशवाहा, रतन सिंह गिरधावल, मां पार्वती धाम गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, सुनील कचनेरिया एडवोकेट, अमरचंद कुशवाहा,सुमन सेन, लखन सेन,गोपाल कुशवाहा पतंग, राज बहादुर विश्वकर्मा, जितेन्द्र ठाकुर, अनिल कुशवाहा देवास, प्रीतीक महाडिक, सुशील कुशवाहा, भागीरथ कुशवाहा, नेमचंद कुशवाहा, राम मेवाड़ा, शुभम कुशवाहा, खुशी लाल कुशवाहा, हीरा कुशवाहा, धनरूप कुशवाहा, संजय प्रजापति, दूलिचंद कुशवाह, रिंकू बागवान, महेश कुशवाहा एवं श्रीमती पार्वती बाई कुशवाहा, अखिल भारती कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, अनीता महाडिक, आशा कुशवाहा, पूजाकुशवाहा, गायत्रीकुशवाहा, हेमलता कुशवाहा, गोदावरी धड़ीवाल, नीता महाडिक, प्रिया कुशवाहा, शांति कुशवाहा, शकुंतला कुशवाहा आदि मातृशक्ति उपस्थिति रही मंच संचालन कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने किया। Please follow and like us: Post Views: 473 Post navigation जनरल स्टोर एवं स्टेशनरी व्यापारी एसोसिएशन आष्टा द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस कैरियर मार्गदर्शन मेंला का आयोजन हुआ