रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला। आजाद हिन्द फौज के संस्थापक, क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंति आमला ब्लॉक में धूमधाम से मनाई गई। ग्राम लालावाड़ी में नेताजी की जयंति के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान और योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच नीतू रविन्द्र धोटे ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जैसे क्रांतिकारियों के कारण ही हमारा देश आजाद हुआ है और हम आज आजाद हवा में श्वास ले रहे है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता समाज सेवक राजेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने ’’तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दुंगा’’ का नारा दिया था। उस समय उन्होने आाजादी के लिए एक फौज तैयार कर ली थी जो कि अपने आप में बड़ी बात है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मिडियाकर्मी जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का भारत देश हमेशा ऋणी रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवी विजय पारधी, किशनराव वागद्रे, रामराव वागद्रे, रमेश डोंगरे, यादवराव देशमुख, अधिवक्ता श्री कोसे, प्रेमलाल बगाहे, नेहा धोटे, तरूण धोटे, राहुल धोटे, रत्नमाला धोटे, राकेश डबबु तायवाड़े (पत्रकार)सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।( यूकां ने भी किया याद अलग अलग अयोजन हुुआ ) नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंति यूवक कांग्रेस ने भी मनाई और नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ग्राम लालावाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिला यूवक कांग्रेस के अध्यक्ष विजय पारधी ने कहा कि नेताजी का बलीदान देश हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यूवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। लालावाड़ी में है प्रतिमाब्लॉक के ग्राम लालावाड़ी में एक बड़े भू-भाग पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई है। ग्राम पंचायत द्वारा परिसर में बाउण्ड्रीवाल बनाई गई है बड़ी संख्या में पौधा रोपण किया गया है समय समय पर यहां पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 244 Post navigation बल्लामहाजन की चाल में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ झुग्गी झोपड़ी वार्ड क्रमांक 10 अयोध्या बस्ती में 76 गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया जाएगा