रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20250121 WA0287 1 1024x458

बैतूल पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में बैतूल जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित सड़क सुरक्षा माह के तहत बैतूल जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम विवरण:


दिनांक 21 जनवरी 2025 को नेशनल हाईवे-47 पर मिलानपुर टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर-ट्राली और मालवाहक वाहनों पर निशुल्क रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने स्वयं उपस्थित होकर गन्ना परिवहन कर रहे किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य मालवाहक वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए।

IMG 20250121 WA0288 1 1024x458

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री सुनील पवार, वरिष्ठ नागरिक श्री संजू वर्मा सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में टोल प्लाजा प्रबंधक श्री सौरभ परिहार और ओरिएंटल कंपनी के प्रबंधक श्री यूसुफ खान एवं श्री रजनीश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

आम नागरिकों से अपील:

IMG 20250121 WA0286 1 1024x458


बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए निम्नलिखित अपील की:

  1. सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें।
  2. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
  3. हाईवे पर गलत दिशा में वाहन न चलाएं।
  4. नेशनल हाईवे के मेडियन को तोड़कर वाहन निकालने से बचें।
  5. तेज गति से वाहन न चलाएं और यातायात संकेतों का पालन करें।
  6. ग्रामीण क्षेत्रों से नेशनल हाईवे पर आते समय जंक्शन पर वाहन रोककर सावधानीपूर्वक हाईवे में प्रवेश करें।
  7. सड़क सुरक्षा अभियान को जन आंदोलन के रूप में अपनाएं और इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। पुलिस अधीक्षक का संदेश :
    पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना और जन-जीवन को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा के सभी उपाय अपनाएं और अपने परिवार एवं समाज को इस मुहिम में शामिल करें।
Screenshot 2025 01 11 19 22 35 852 Com.whatsapp 9
IMG 20241227 151229 15
IMG 20250105 185054 9

कार्यक्रम का आयोजन जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता को नई दिशा देने वाला रहा। भविष्य में ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगे

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20230124 164542
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email