IMG 20250119 WA0004

रिपैर्टर संजय वर्मा/केवलराम मालवीय

आष्टा।अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी मध्यप्रदेश श्री राहुल निंधाने जी के अनुमोदन पर तथा चौधरी सुरेन्द्र कुमार लोहट जी, संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत की अनुमति एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामसेवक कटारे जी की अनुशंसा पर श्री अनिल कराड़े प्रदेश अध्यक्ष द्वारा श्री राजेश घेंघट पिता श्री श्यामलाल घेंघट को अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत में सीहोर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

1000980753

श्री घेंघट ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह वाल्मीकि समाज की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के लिए समाज हित व राष्ट्र हित में रचनात्मक कार्य करेंगे। संगठन के विस्तार में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

1000980759

श्री राजेश घेंघट को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर अनेको शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठन के लोगो ने बधाई दी एवं संगठन का आभार व्यक्त किया तथा नियुक्ति के बाद समस्त समाज में हर्ष व्याप्त है। बधाई देने वाले में रमेश भामा, दिलीप घेंघट, विनोद घेंघट, कैलाश घेंघट, मनोज गहलोतरे, अमर सांगते, विजय घेंघट, लखन डुमाने, संजय घेंघट, रितेश सांगते, नगीन भैरवे, दिनेश भैरवे सीहोर, राजेश बोयत सीहोर, संजय खोड़े सीहोर, अनिकेत घेंघट, निहाल घेंघट, विराज घेंघट, पुष्पेंद्र उपाध्याय, सत्यपाल ठाकुर, किशन सोनी, राहुल मालवीय सीहोर, पत्रकार केवल राम मालवीय आदि लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।जबकि श्री राजेश घेंघट बूथ एजेंट, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, आष्टा नगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा, आष्टा नगर मंडल मंत्री भाजपा आदि एवं साथ ही अनेक सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हे

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email