रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 बैतूल जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 47 पर बुलेट मोटर साइकिल चलाना सीख रही एक नाबालिग बालिका को यातायात पुलिस ने रोककर उचित समझाइश दी। पुलिस ने समझाया कि इस प्रकार हाईवे पर वाहन चलाना सीखना न केवल बालिका के जीवन के लिए, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इसके साथ ही, यातायात पुलिस ने हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों को भी समझाइश दी। हाईवे के बीच में बने मेडियन को पार करके दूसरी लेन में प्रवेश करने की खतरनाक प्रवृत्ति पर भी रोक लगाने हेतु चालकों को जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि ऐसा करना स्वयं और दूसरों की जिंदगी के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। यातायात पुलिस, बैतूल ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर वाहन चलाना सिखाएं और वाहन चलाते समय सभी सड़क सुरक्षा उपायों का पालन करें। इस अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस ने 35 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹6000/- का शमन शुल्क वसूला है रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 235 Post navigation स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में सतपुड़ा वैली स्कूल और पुरे बैतुल जिले में सामूहिक योग किया गया कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 16 जनवरी से प्रारंभ