IMG 20230712 222900

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा/केवलराम मालवीय

आष्टा/युवा समाजसेवी एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले वीरेंद्र राठौर को सकल पंच राठौर समाज का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

FB IMG 1689181609286 1024x768
FB IMG 1689180980835 1024x768

नगर के राठौर समाज मंदिर में सकल राठौर समाज की एक बैठक सोमवार को हुई जिसमें समाजसेवी वीरेंद्र राठौर को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया, राठौर समाज मंदिर में दो दिवस पूर्व एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें समाज के वरिष्ठ और गणमान्य लोग शामिल हुए।
लगभग 10 नाम अध्यक्ष पद के लिए चल रहे थे जैसे ही वीरेंद्र राठौर का नाम प्रस्तावित किया गया किसी ने भी उनके नाम का विरोध नहीं किया, सभी ने एक स्वर में श्री वीरेंद्र राठौर को राठौर समाज का अध्यक्ष चुना।

FB IMG 1689180975676 1024x768

अनेक लोगों ने दी बधाई
श्री वीरेंद्र राठौर के अध्यक्ष चुने जाने पर आष्टा शहर के राठौर समाज के पूर्व अध्यक्ष लखन राठौर,तेज सिंह राठौर, रुपेश राठौर, गुरुचरण परमार, केवलराम मालवीय पत्रकार सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी।

FB IMG 1689180040395 1024x768

अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री वीरेंद्र राठौर ने अपने पहले उद्बोधन में समाज के लोगों को विश्वास दिलाया है कि उन्हें जिस पद के लिए चुना गया है वह उस पद पर पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे साथ ही उन्होंने शीघ्र ही कार्यकारिणी घोषित करने की भी बात कही है.

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email