Picsart 25 01 08 19 10 43 989 Scaled

रिपोर्टर संजय वर्मा/केवल राम मालवीय

विकासखंड स्तरीय एकदिवसीय योग कार्यशाला का हुआ आयोजन जिला योग गतिविधियों के सुचारू संचालन एवं आगामी युवा उत्सव के अवसर पर योग, प्राणायाम एवं सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम से संबंधित कार्यशाला का आयोजन 8 जनवरी 2025 को नगर के सीएम राइज़ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में किया गया।

1000979977 1024x472

विकासखंड योग प्रभारी राजेंद्र शर्मा, योग सहयोगी अजेन्द्र सिंह यादव, गोपाल सिंह राजपूत, राजेंद्र कुमार तोमर, पुरुषोत्तम मंडलोई द्वारा विकासखंड से आए सभी शिक्षकों को योगाभ्यास करवाया गया तथा योग, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार के महत्व को सूक्ष्मता से समझाया गया।सहायक संचालक विकासखंड आष्टा प्रमोद सिंह द्वारा कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा गया कि योग से हमारा शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही योग हमें हमारा कर्तव्य पालन करने की शक्ति प्रदान करता है।

1000976061

उन्होंने कहा कि आज की कार्यशाला में आपने जो सीखा है उसे अपने जीवन में उतारेंगे तथा अपने स्कूल में योग के महत्व को बताएंगे।

1000977462 1024x644

सीएम राइज़ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा के प्राचार्य मोहम्मद सितवत खान द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि योग सिर्फ एक दिन करने की क्रिया नहीं है अपितु इसे हमारे दैनिक जीवन में जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने स्कूलों में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाएंगे तथा आगामी 12 जनवरी को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ युवा उत्सव पर सामूहिक सूर्य नमस्कार करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email