रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 बैतूल जिले के चिचोली थाना अंतर्गत भीमपुर चौकी के समीप स्थित लेढ़दा घाट क्षेत्र में हाल ही में सड़क दुर्घटनाओं एवं ट्रकों के पलटने की लगातार घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं के कारण जन-धन की हानि हो रही थी एवं घाट पर जाम की स्थिति बन रही थी। इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए, दिनांक 5 जनवरी 2025 को कलेक्टर बैतूल श्री नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया, एवं डीएफओ बैतूल श्री वरुण यादव द्वारा लेढ़दा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ पुलिस चौकी प्रभारी भीमपुर उप निरीक्षक दिलीप यादव उपस्थित रहे। कलेक्टर बैतूल के निर्देश: कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए: घाट क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। अपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए। दुर्घटनाओं को रोकने हेतु घाट क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश: पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने निम्नलिखित निर्देश जारी किए: थाना प्रभारी चिचोली, चौकी प्रभारी भीमपुर को ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही करने एवं जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित उपाय अपनाने का निर्देश दिया। घाट क्षेत्र में स्पष्ट रूप से “दुर्घटना संभावित क्षेत्र” का उल्लेख करते हुए चेतावनी बोर्ड लगवाने एवं संकेतकों का उपयोग सुनिश्चित करने के आदेश दिए। बड़े वाहनों के संचालन में सावधानी बरतने हेतु आवश्यक जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य लेढ़दा घाट क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं को रोकना एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 232 Post navigation धन्यवाद रेलवे आमला; स्टेशन पर एक जनवरी को लिफ्ट चालू प्रमुखता से फर्स्ट खबर भारत न्यूज़ चैनल बैतुल आमला ने लगातार प्रकाशित करता रहा असर हुआ खबर का- जाके राखो साईया मार सके ना कोई आमला एक दिन में ट्रेन से गिरे दो यात्रियों की जान बचाने वाले R P F मेजर उप निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक की हो रही प्रशंसा