IMG 20250103 WA0001

रिपोर्टर संजय वर्मा/केवल राम मालवीय

शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा में आज इको क्लब एवं एनसीसी और अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा नशा उन्मूलन कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सुश्री वैशाली रामटेके के नेृतत्व में आयोजन हुआ जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ एनसीसी कैडेट्स द्वारा भागीदारी की गई। इस कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला संयोजक श्री विमल कुमार तेजराज जी द्वारा सभी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को नशे के बारे में और नशा जीवन का नाश कर देता है विषय पर विस्तार से समझाया गया

1000979439 1024x768

साथ ही 4 एमपी बटालियन से आए हवलदार श्री रवि परमार द्वारा सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में उत्कृष्ट बनने के लिए नशे से दूर रहकर जीवन को सार्थक बनाने के लिए सभी को मार्गदर्शन दिया गया। महाविद्यालय के इको क्लब प्रभारी एवं एन.सी.सी. केयरटेकर डॉ. कृपालसिंह विश्वकर्मा ने भी सभी विद्यार्थी एवं कैडेट्स को अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए किस तरह अपने व्यक्तित्व का विकास हो इसके बारे में विस्तार से समझाते हुए बताया कि जिस तरह आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण है इस तरह नशा भी विश्व की एक महत्वपूर्ण समस्या है।

1000976061 2
1000977462 1024x644

आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर आने वाले भविष्य को बर्बाद कर रही है तथा सभी लोग आधुनिकता के चक्कर में पर्यावरण को भी नजरअंदाज करके आने वाली पीढ़ी के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। अंत में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा जीवन में नशा न करने का और दूसरों को भी नशा और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email