रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20241230 WA0196 1 1024x768
IMG 20241230 WA0196 1024x768

थाना मुलताई पुलिस द्वारा ताप्ति मेले में आम जनता को किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन झारिया के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरुक किए जाने हेतु लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इसी कार्यक्रम में थाना मुलताई पुलिस द्वारा दिनांक 29.12.2024 को माँ ताप्ति मेले में सायबर अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण निर्माण के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी मुलताई श्री राजेश सातनकर एवं थाना स्टाफ ने मेले में उपस्थित आमजन को सायबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को सायबर अपराध से बचाव हेतु “क्या करें” और “क्या न करें” के संबंध में निम्नलिखित सुझाव दिए गए:

  1. विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करें और ऑनलाइन डेटिंग साइट्स से दूर रहें।
  2. ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाइल्स, ई-वॉलेट्स/नेटबैंकिंग आदि के पासवर्ड मजबूत रखें एवं नियमित रूप से बदलें।
  3. टू-स्टेप वेरिफिकेशन / टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें।
  4. सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स का उपयोग करके अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें और प्रोफाइल लॉक करें।
  5. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने पर, विश्वसनीय व्यक्ति से अपने सामने ही मरम्मत कराएं।
  6. पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचने से पहले उसका डाटा पूरी तरह से वाइप करें और फैक्ट्री रिसेट करें।
  7. ऑनलाइन लॉटरी, केबीसी, कैशबैक, जॉब, लोन, बीमा, शॉपिंग ऑफर जैसे प्रलोभनों से सावधान रहें।
  8. वैवाहिक धोखाधड़ी से बचने के लिए मेट्रोमोनियल साइट्स पर दी गई जानकारी को सत्यापित करें।
  9. ऑनलाइन शॉपिंग के लिए केवल मान्यता प्राप्त ई-कॉमर्स वेबसाइट्स/ऐप्स का उपयोग करें।
  10. किसी कंपनी/संस्थान के कस्टमर केयर नंबर के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट्स/ऐप्स का ही उपयोग करें।
IMG 20241227 151229 1
IMG 20241229 175618 625x1024

थाना प्रभारी श्री राजेश सातनकर ने उपस्थित जनसमूह को सायबर अपराध के बढ़ते खतरों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। इस प्रयास को मेले में आए लोगों द्वारा सराहा गया।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20230822 220318 16


Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email