IMG 20241227 WA0002

संजय वर्मा

आष्टा। इनरव्हील ने अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी जी का पूजन कर तुलसी जी का श्रृंगार कर तुलसी महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया।

क्लब की पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस दौरान तुलसी जी के भजनों का गायन किया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी 25 दिसंबर को क्रिसमस के स्थान पर अपनी परम्परा अनुसार तुलसी दिवस मनाते हैं।

यह आयोजन क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती जयश्री दिनेश शर्मा के निवास पर हुआ। श्रीमती रीना शर्मा ने कहा वैसे भी पर्यावरण की दृष्टि से हमें पीपल ,तुलसी, बट के वृक्ष एवं पौधे वर्षों से शुद्ध ऑक्सीजन देते आ रहे है तो क्यों ना हम अपने पर्यावरण की रक्षा कर इनकी पूजा-अर्चना ,पाठ करें। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना राजेश शर्मा,जयश्री दिनेश शर्मा , प्रतिभा जी एल नागर ,अर्चना सोनी ,विद्या खंडेलवाल, पदमा अशोक कासलीवाल,मंदाकिनी सुमित कासलीवाल ,सुधा रमेशचंद सेठिया, श्रद्धा रजत पालीवाल ,जया पारसमल बोहरा और अन्य सभी महिला मंडल की एकत्रित होकर तुलसी जी की आराधना व आरती की।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email