रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20241216 WA0254 1024x682

आज दिनांक 16 दिसंबर 2024 को कारगिल चौक, बैतूल में दोपहर 03:00 बजे से “मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें जनहित में विभिन्न जन कल्याण योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

विजय दिवस, 16 दिसंबर 1971 को भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा हासिल ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है। इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त कर बांग्लादेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। यह दिन हमारे सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। 1971 में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण था, जिसने भारत को गौरव प्रदान किया और एकता व संकल्प की शक्ति में हमारे विश्वास को मजबूत किया।

IMG 20241216 WA0250 1024x682

कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तित्व:

श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर, बैतूल

श्री निश्चल एन. झारिया, पुलिस अधीक्षक, बैतूल

श्रीमती कमला जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल

श्री सुमित सिंह,सैनिक कल्याण अधिकारी, बैतूल

शिक्षा एवं वन विभाग के अधिकारीगण

स्कूल एवं कॉलेजों के प्राचार्य, शिक्षक, और विद्यार्थी

IMG 20241216 WA0249 1024x682

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष बैतूल एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में किया गया। इसमें अनु. अधि. (पु.) श्रीमती शालिनी परस्ते, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश कुमार मर्सकोले और पुलिस बल के अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

IMG 20240627 205915 15
IMG 20241018 151108 15

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक, बैतूल ने सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सभी के सहयोग की अपील की।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210804 130450

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email