Picsart 23 06 28 16 33 38 411

First Khabar Bharat/Kevalram malviya

IMG 20230710 181744 1024x570

आज 10 जुलाई 2023 को इंदौर के सुपर कॉरिडोर(गांधी नगर) के समीप मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-मेरी लाड़ली बहनों आज मैं बहुत हर्षित और आनंदित हूँ।वह शुभ घड़ी फिर आ गई, जब आपके इस भाई को आपके खाते में ‘खुशियों की दूसरी किस्त’ भेजने का सौभाग्य और सुख मिल रहा है।

IMG 20230710 181758 1024x539

मेरी बहनों, मुझे विश्वास है कि हर महीने की यह 10 तारीख आपके जीवन को नई आशा, नव आनंद और खुशियों से परिपूर्ण बनायेगी। लाड़लियों, तुमने मुझे भाई कहा है; मेरा यह वादा है कि तुम्हारे सभी दुःख दूर कर तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाऊंगा।

IMG 20230710 184120 1 1024x539

मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब घर में बेटी जन्म होता था तो उसे अभिशाप समझते थे जबकि बेटे के जन्म पर उत्सव मनाया जाता था, मिठाइयां बांटी जाती थी, पटाखे फोड़े जाते थे लेकिन आज मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की जन हितैषी नीतियों के कारण बेटी को बोझ नहीं समझा जाता, मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए लाडली बहना सेना का गठन भी किया उन्होंने हर गांव और शहर के हर वार्ड स्तर पर 11 से 21 सदस्यीय बहना सेना का गठन करके सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सेना की सदस्यों को शपथ दिला कर घर घर और सभी महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने की शपथ भी दिलाई.

IMG 20230710 WA0036 1024x685

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों इस योजना के अंतर्गत दिया जाने वाला ₹1000 यहीं तक नहीं रहेगा पहले 1250 फिर 1500 फिर 1750 फिर 2000 फिर 2250 फिर 2500 फिर 2750 फिर अंत में 3000 रुपया महीना तक हर बहनों को सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत दिया जाएगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक शरीर में प्राण है और अंतिम सांस तक आप की सेवा करता रहूंगा.

IMG 20230710 181322 1024x548
IMG 20230710 181335 1024x563

सीएम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने 50 साल तक शासन किया लेकिन उन्होंने बहनों की कभी सुध नहीं ली कांग्रेस शासन में माताओं को आगे बढ़ने का कभी मौका नहीं दिया उन्होंने कहा कि बहनों के कल्याण के लिए हम सप्तक्रांति करने वाले हैं यानी सात योजनाओं पर काम करने वाले हैं जो शीघ्र ही आप सबके सामने आएगीमुख्यमंत्री की सभा से पहले इंदौर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में रोड शो भी निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प बरसाए.

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email