IMG 20230710 WA0029

आष्टा के कण कण में आतिथ्य और सत्कार विद्यमान -प्रकाश चौधरी ( पूर्व विधायक राजस्थान विधान सभा )

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा
सर्व वर्गीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बड़ी सादड़ी क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा वरिष्ठ विधायक रहे प्रकाश चौधरी पवित्र श्रावण माह में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शनार्थ जाते समय सोमवार को अपने मित्र एवम राजनीतिक साथी कैलाश परमार के यहाँ सपरिवार आष्टा पधारे । श्री चौधरी कांग्रेश संगठन को गतिशील करने तथा जायसवाल महासभा को मार्गदर्शन देने के क्रम में अग्रणी व्यक्ति हैं । वे मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन चुनाव में सीहोर सहित कई जिलों के निर्वाचन अधिकारी रहे हैं । सरलमना श्री प्रकाश चौधरी राजस्थान के बड़े उद्योगपति होते हुए भी आम जन से सहजता और सादगी पूर्ण सम्पर्क रखते हैं । उनके साथ राजस्थान कांग्रेस के युवा नेता डॉ राजा चौधरी भी मौजूद थे । सोमवार को उनके नगर आगमन पर
प्रदेश कांग्रेस महासचिव तथा पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार एवम पूर्व पार्षद शैलेश राठौर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एडवोकेट सुरेंद्र परमार समाजसेवी राजेश बनवट संजय जैन किला इंजीनियर शुभम शर्मा पूर्व पार्षद अनिल धनगर , एडवोकेट विशाल सौलंकी ने पुष्प माला एवम शाल श्रीफल से जायसवाल परिवार का अपने कार्यालय में उनका स्वागत किया

इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि आष्टा की माटी के कण कण में आतिथ्य और सत्कार विद्यमान है

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email