IMG 20241205 WA0010

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा । जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक यह विशेष जागरूकता अभियान पखवाड़ा आयोजित करने के निर्देश एसडीएम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा ने सभी विभागों के अधिकारियों को दिए है। एसडीएम के द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं सभी विभाग के अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित कानून की जानकारी दी गई एवं सेंसटाइजेशन किया गया।जेंडर आधारित मुद्दों पर सभी विभाग प्रमुखों को आंतरिक परिवार समिति बनाने की समझाइश एवं महिलाओं से संबंधित मुद्दों को संज्ञान में लेते हुए मातृत्व अवकाश स्वीकृत करें एवं विभाग में सभी लोगों का सेंसटाइजेशन करें। जागरूकता अभियान को”हम होंगे कामयाब”पखबाडा विशेष जागरूकता अभियान नाम से संचालित करने के निर्देश दिये गये।

“हम होंगे कामयाब अभियान” के सम्बंध में एसडीएम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियां का सफल क्रियान्वयन किया जाना चाहिये। विशेष जागरूकता अभियान के लिए कैलेन्डर जारी किया गया है। जिसमें प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया है। इस कैलेंडर में अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित की जाने वाली गतिविधियाँ भी दी गई है, जिन पर अभियान के दौरान शत्-प्रतिशत कार्यवाही की जानी है। इस अभियान में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से की जाने वाली गतिविधियों के लिए निर्देश दिए एसडीएम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की विशेष जागरूकता अभियान के लिए जारी कैलेन्डर अनुसार इन गतिविधियों को अभियान के दौरान ही पूर्ण किया जाना है।

1000976061 1

विकासखण्ड स्तर पर एसआरएलएम कार्यक्रम, लोक अधिकार केन्द्र के पास समता समन्वय एवं समता सखी के लिए पोर्टल है, इन पोर्टल को व्यापक रूप से प्रचार- प्रसार के लिए एकीकृत किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाये कि महिलाओं के उत्पीड़न मामलों की पहचान कर जांच हो। पात्र परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय स्वीकृत किये जाये। ऐसे परिवारों को तत्काल शौचालय की स्वीकृति तथा राशि उपयोग की कार्यवाही करना सुनिश्चित की जाये। विकासखण्ड पर महिलाओं के लिए सामुदायिक शौचालय निर्माण किया जाये।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सभी सार्वजनिक शौचालय पर्याप्त जल आपूर्ति और सफाई सुविधाओं के साथ शत प्रतिशत कार्यशील हों। एसडीएम श्रीमती उपाध्याय मिश्रा ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम(POSH ACT) अंतर्गत आंतरिक परिवाद समिति (ICC) का गठन तथा समिति सदस्यों की जानकारी का प्रदर्शन व त्रैमासिक समीक्षा बैठकों का आयोजित की जाये।

समस्त स्कूल में उपयोग किये जाने वाले वाहनों के चालको का सत्यापन किया जाये और ऐसे स्थानों डार्क स्पॉट का चिन्हांकन किया जाये जहाँ पर अधिक अपराध घटित होते है।यह भी निर्देश दिये है कि जिन स्थानों पर अधिक अपराध घटित होते है वहां सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये एवं पुलिस गश्त बढाई जाये। महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायतार्थ विभिन्न एप एवं हेल्प लाईन नंबर का प्रयोग किया जा रहा है, जिनकी आवश्यक समीक्षा कर एकीकृत किया जाना सुनिश्चित किया जावे।

1000977462 1024x644

स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग,तकनीकी कौशल विभाग,स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग एवं ऐसे विभाग जहां पर महिला एवं बच्चों की भागीदारी अधिक हो वहां का सुरक्षा ऑडिट किया जाये। टैक्सी में पैनिक बटन का प्रावधान हो तथा कंडेक्टर व क्लीनर का पुलिस वेरिफिकेशन हो।जिससे की यह सुनिश्चित हो सके कि इनके विरूद्ध कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नही है।

साथ ही जेंडर आधारित भेदभाव एवं हिंसा के विरुद्ध संवेदनशील बनाएं जाने के लिए प्रयास किया जाए। एसडीएम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा ने निर्देश दिए कि जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान “हम होंगे कामयाब ” पखवाड़ा 26 नवंबर को युवाओं के साथ जेंडर आधारित हिंसा पर संवाद, जेंडर आधारित हिंसा का मनो-वैज्ञानिक प्रभाव विषय पर चर्चा, फ्रंटलाइन कार्यर्त्ताओं के लिए जेंडर संवेदनशीलता से शुरू हुआ था।6 दिसम्बर को आपातकालीन हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरुकता गतिविधियों, 07 दिसम्बर कोकार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न से सुरक्षा गतिविधियों,09 दिसम्बर को साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता, 10 दिसम्बर 2024 को अभियान का समापन कार्यक्रम किया जाये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमित व्यास, परियोजना अधिकारी कुलदीप शर्मा, सुपरवाइजर श्रीमती अनीता नागौरी आदि उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email