रिपोर्टर संजय वर्मा विधायक ने नई केशवपुर कालोनी का किया भूमिपूजन आष्टा अनुविभाग में जावर क्षेत्र में बनने वाले कान्याखेड़ी जलाशय के डूब में आने वाले ग्राम केशवपुर के परिवारों को व अन्य डूब क्षेत्र के परिवारों को पुनर्स्थापित करने के लिये आज नई केशवपुर कालोनी का भूमिपूजन क्षेत्र के विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने किया । इस नई कालोनी में प्लाटिंग कर सभी सुविधाओं को विकसित कर डूब क्षेत्र के विस्थापितों को बसाया जायेगा। भूमिपूजन के अवसर पर श्री धारा सिंह पटेल, एसडीएम श्रीमती स्वाति उपाध्याय, जावर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र केशव, महेंद्र सिंह गऊखेड़ी, योगेंद्र सिंह ठाकुर, हरेंद्र ठाकुर,विजेन्द्रसिंह ठाकुर,मनोज वैद्य,मेहरबानसिंह,अर्जुनसिंह,कृपालसिंह,सोदानसिंह सहित आसपास के अन्य ग्राम पंचायत के सरपंच उपस्थित थे।चित्रविधायक कार्यालयआष्टा Please follow and like us: Post Views: 416 Post navigation आष्टा में अगले माह आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मानस सम्मेलन की तैयारियां शुरू, समिति का गठन हुआ वार्ड में पहुंचकर रायसिंह मेवाड़ा ने की वृद्धजनों से आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील