रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 शासकीय कन्या शाला भैंसदेही में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल ने छात्राओं को महिला संबंधी अपराध, पोक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी। थाना कोतवाली बैतूल और थाना गंज: थाना कोतवाली और थाना गंज ने जनसाहस संस्था के सहयोग से शासकीय कन्या माध्यमिक शाला टिकारी में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों को लैंगिक अपराधों, हेल्पलाइन नंबरों और बाल विवाह से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को प्रश्नोत्तर के माध्यम से अनजान व्यक्तियों से बातचीत करने से बचने और मोबाइल फोन का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। भागीदारी : इन कार्यक्रमों में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सेवंती परते, थाना प्रभारी बीजादेही उपनिरीक्षक रवि शाक्य, थाना प्रभारी भैंसदेही उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल, थाना गंज से उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे, प्र.आर. गीता टेकाम, भारती राजपूत और अन्य पुलिस स्टाफ ने भाग लिया। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 238 Post navigation आमला एनआरएमयू के सम्मेलन में मान्यता चुनाव पर जोर नागपुर से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता का जोरदार स्वागत ई सेवा केंद्र प्रारंभ होने से पक्षकार और वकीलों को मिलेंगी सुविधा — प्रधान जिला सेशन न्यायालय श्री प्रणेश कुमार प्राण