IMG 20241126 WA0004

स़जय वर्मा

आष्टा।किसी भी देश का संविधान उस देश की आत्मा होती है। भारतीय संविधान ना सिर्फ दुनिया भर के सभी संविधानों में सबसे बड़ा व सर्वश्रेष्ठ है बल्कि उसमें मानवता के सभी उच्च मूल्यों का समावेश भी है। 26 नवम्बर का दिन हमारे देश के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसी दिन हमारे संविधान का प्रारूप पूर्ण रूप से तैयार हुआ था। इसी संदर्भ स्थानीय टैलेण्ट इनोवेटिव हा.से. स्कूल, आष्टा में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया।

1000976946 1024x768

इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा 7 की छात्राओं ने भारतीय संविधान की विशेषताएं व उसके उच्चकोटि के सौपानों का प्रस्तुतिकरण किया।नंदकिशोर विश्वकर्मा सर ने बच्चों के बीच संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा एवं उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में नागरिको के लिए राजनेतिक, आर्थिक व सामाजिक न्याय के साथ स्वतंत्रता के सभी रूप शामिल है। प्रस्तावना नागरिकों को आपसी भाईचारा व बंधुत्व के माध्यम से व्यक्ति के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने का संदेश देती है।संविधान दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य सुदीप जायसवाल ने भी छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, संविधान प्रारूप समिति के बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर अध्यक्ष बनाए गए थे। इन्हीं की अध्यक्षता में दो वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ। संविधान बनने के बाद इसके अनुमोदन के लिए संविधान सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समीक्षोपरांत 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। हमारा संविधान अक्षुण्ण रहे, इसके लिए संविधान दिवस का आयोजन किया जाता है।*स्व. श्री भगत जी को दी विनम्र श्रद्धांजलि।

आष्टा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी,मृदुभाषी कांग्रेस नेता स्वर्गीय श्री बलबहादुर सिंह भाटी ‘भगत जी’ के असमय दुःखद, आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर विद्यालय परिवार व विद्यार्थियों द्वारा उन्हें विनम्र भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य सुदीप जायसवाल ने उनके सरल व मिलनसार व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह उन्हें व विद्यालय परिवार को सदैव प्रेरित व प्रोत्साहित कर अपना मार्गदर्शन दिया करते थे साथ ही सभी की हरसंभव सहायता के लिए भी तत्पर रहा करते थे।

उनके असमय देवलोक गमन को अपनी व्यक्तिगत एवं समाज व नगर की अपूरणीय क्षति बताया एवं परमपिता परमेश्वर से उनको अपने श्री चरणों में वास प्रदान करने की प्रार्थना की।इस अवसर पर समस्त स्टॉफ, सहयोगी व विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email