रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार सटोरियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही की। घटना का विवरण:दिनांक 25.11.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर नगर क्षेत्र में सट्टा गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा 06 स्थानों पर दबिश देकर सट्टा लेखन में लिप्त 6 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी: सुनिल राजुरकर पिता गणपत राजुरकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी शंकर नगर, भग्गूढाना राम शर्मा पिता चन्द्रकिशोर शर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी जवाहर वार्ड, गंज बैतूल तुषार मालवीय पिता राकेश मालवीय, उम्र 22 वर्ष, निवासी लोहिया वार्ड, गंज बैतूल प्रयांशु पाली पिता पप्पू उर्फ राजेश पाली, उम्र 21 वर्ष, निवासी दुर्गा वार्ड, खंजनपुर बैतूल सुरेन्द्र ठाकुर पिता रूपसिंह ठाकुर, उम्र 42 वर्ष, निवासी मोती वार्ड, बैतूल शैलेन्द्र सिंह ठाकुर पिता नारायण सिंह ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी माचना नगर, गंज बैतूल जप्त सामग्री:06 सट्टा पर्ची06 लीड पेनकुल नगदी ₹7,610/- पुलिस दल की भूमिका:उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक पंचम सिंह, उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद ठाकुर, प्र. आरक्षक अरविन्द (185), प्र. आरक्षक शुभम (164), महिला प्र. आरक्षक रंजना राजपूत (540), आरक्षक नितिन (56), एवं आरक्षक शिवकुमार (369) की विशेष भूमिका रही। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 172 Post navigation अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि रेलवे पेंशनर संगठन आमला के अध्यक्ष श्री राम प्रसाद पवार जी रिटायर रेलवे ड्राइवर का दुखद निधन 24 नवंबर 2024 दिन रविवार को रात 12:00 बजे हृदय गति रूकने से दुखद निधन हो गया जिनमें तीन पुत्र निलेश पवार छोटू पवार कमलेश पवार भरा पुरा परिवार छोड कर देवलोक सिधार गए श्री रामप्रसाद पवार जी वरिष्ठ समाज सेवक एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए पेंशन दिलाना वृक्षारोपण धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करना छोटे बड़ों का आदर करना मधुर मिलनसार व्यक्तित्व धनी थे हमेशा दूसरों के सुख-दुख में कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहना पेंशनरों के लिए मेडिकल कैंप लगवाना ऐसे अन्य काम है जिनको श्री राम प्रसाद पवार जी के नाम से जाना जाएगा–(🙏 जिनका यात्रा आज दिनांक 25 नवंबर 2024 दिन सोमवार को 12:30 बजे उनके निज निवास 12 काउंटर आमला से मोक्ष धाम के लिए निकाली जाएगी —–🙏🌹🙏फस्ट खबर भारत न्यूज़ चैनल की तरफ से सादर नमन एवं श्रादांजली अर्पित🙏🌹🙏 आमला एनआरएमयू के सम्मेलन में मान्यता चुनाव पर जोर नागपुर से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता का जोरदार स्वागत