संजय वर्मा आष्टा।पूज्य आचार्य भगवन 108 विद्यासागर जी महाराज एवं पूज्य नवाचार्य 108 श्री समय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 निष्काम सागर जी महाराज से पार्वती धाम गौ शाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद कोषाध्यक्ष संजय सुराणा ने सौजन्य भेंट की जिसमें गुरुदेव ने पार्वती धाम गौ शाला में गौ माता की देखरेख व सुंदर व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मार्गदर्शी किया। एवं मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को गुरुदेव का छायाचित्र अपने शुभ हाथों से भेंट कियाइस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री यतेंद्र जी श्री माेड़, एडवोकेट पल्लव प्रगति ,प्रशाल प्रगति, वीरम श्रीमाेड, उज्ज्वल जैन, मनीष जैन, सहित समाजजन उपस्थित थे । Please follow and like us: Post Views: 154 Post navigation सारणी पुलिस के लिए प्रश्न चिन्ह बन गया की क्यों नहीं हो रही है आधे आरोपी की गिरफ्तारी फुटबाल प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल मुकाबले में नाइजीरियन सीनियर रही विजयी