रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20241115 WA0208 1024x682



प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी “बाल दिवस” के उपलक्ष में लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई.स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के संयुक्त तत्वाधान में विशाल बाल मेले का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेंद्र बडोनिया के मुख्य आतिथ्य ,थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना ,नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, हरि मोहन निरंजन टी.आई.आर.पी.एफ., एम.के .पाटिल टी आई जी आर पी., शिवराम सिंह सब इंस्पेक्टर आर. पी. एफ. के विशिष्ट आतिथ्य एवं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर के एडवोकेट शाहिद उल्ला बेग के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

IMG 20241115 WA0206 1024x682


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विशाल बाल मेले मे विभिन्न व्यंजनो एवं पेय पदार्थो तथा विभिन्न खेलों के लगभग 100 स्टाल विद्यार्थियो द्वारा लगाए गए ।
बाल मेले के दौरान विद्यार्थियों द्वारा गरबा, नृत्य और गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।

IMG 20241115 WA0203 1024x574


छिंदवाड़ा की गायिका श्रीमती अंजू विश्वकर्मा ने आकर्षक गीतों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर , समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा ,पार्षद श्रीमती ओमवती विश्वकर्मा , पार्षद सुनील उईके ,पार्षद रोहित हारोडे, लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल की प्राचार्या श्रीमती छंदा सरकार, यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला की प्राचार्या श्रीमती रश्मि सोनी तथा विद्यालय के शिक्षक ,शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

IMG 20241115 WA0204 1024x576


अपने मुख्य आतिथ्य उद्बोधन में एस.डी.एम. शैलेंद्र बडोनिया ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के अधिकारों और उनके संपूर्ण कल्याण की वकालत करता है।थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना ने कहा कि शिक्षा आवश्यक है क्योंकि यह बच्चों को सशक्त बनाती है और उनके बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है।

IMG 20240627 205915 5
IMG 20241018 151108 2


कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सोनिका जोशी एवं रितु गुगनानी ने किया हसिब बेग ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210906 133017 1 761x1024
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email