IMG 20230707 WA0002

आमला में अपर जिला न्यायाधीश की स्थाई पद स्थापना हुई

रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल

जबलपुर उच्च न्यायालय के आदेश से सिविल न्यायालय आमला में स्थाई रूप से अपर जिला न्यायाधीश की पदस्थापना की गई है स्थाई जिला न्यायालय होने के बाद प्रथम अपर जिला न्यायाधीश अतुल राज भलावी होंगे लगभग 2 साल से 20 दिन की लिंक कोर्ट आमला में चल रही थी अधिवक्ता संघ आमला द्वारा लगातार अपर जिला न्यायाधीश की स्थाई नियुक्ति की मांग कर रहे थे

IMG 20230707 WA0003

अमला के विधायक योगेश पंडाग्रे ने वकीलों की मांग पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेतूल से मिलकर उच्च न्यायालय से आमला में स्थाई अपर जिला न्यायाधीश की पदस्थापना की मांग की थी अमला अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में लगभग 600 मामले विचाराधीन हैं

IMG 20230707 114718 717x1024

जिसमें 100 आपराधिक मामले लंबित हैं लगभग 100 मामले मोटर व्हीकल एक्ट के हैं व अन्य कुल मिलाकर 600 मामले विचाराधीन हैं सीनियर वकील राजेंद्र उपाध्याय ने बताया की 20 दिन की लिंक कोर्ट होने से वकीलों एवं पक्षकारों को असुविधा होती थी

IMG 20230707 111654 1024x623
IMG 20230702 WA0004
IMG 20230622 WA0006 1 1024x773
IMG 20230622 WA0007 2

अपर जिला न्यायाधीश स्थाई होने से आमला क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा अधिवक्ता संघ आमला के अध्यक्ष हीरामन नागपुरी मोहम्मद शफी खान केएस ठाकुरअनिल पाठक आरके देशमुख गुलाब दवनडे कल्पेश कुमार मथन कल रमेश दामले सचिन जैन यशपाल सिंह ठाकुर मधुकर महाजन पूर्व सचिव दिलीप सोनी किरण जयसवाल ने स्थाई अपर जिला न्यायाधीश होने पर हर्ष व्यक्त किया है

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email