रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 दिनांक 27.10.2024, रविवार को दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए कन्याकुमारी से बैतूल आ रहे मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली बैतूल-सारणी स्टेट हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 2 मजदूरों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय, वहां से गुजर रहे बैतूल निवासी और भोपाल के कॉलेज के 7 छात्रों का एक दल पिकनिक के लिए जा रहा था। इन छात्रों ने हादसे को देख तुरंत अपनी पिकनिक रद्द कर दी और घायलों की मदद में जुट गए। बिना समय गँवाए, इन छात्रों ने अपनी सूझबूझ और सेवा भाव से घायलों को प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया। उनमें से एक छात्र, प्रणय वराथे, ने ऊंचाई पर चढ़कर नेटवर्क ढूंढा और एंबुलेंस बुलाने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय लोगों को भी मदद के लिए प्रेरित किया, जिससे घटनास्थल पर लोगों की सहायता से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहायता मिली। छात्रों को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानितपुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया ने इस मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए सभी 7 छात्रों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। प्रशस्ति पत्र से सम्मानित छात्र: प्रणय वराथे, पिता श्री कैलाश कुमार वराथे, निवासी जामठी, बैतूल सुयश पवार, पिता श्री रमेश पवार, निवासी सिविल लाइन, बैतूल श्रेयांश, पिता श्री राजेश, निवासी लिंक रोड, बैतूल आर्यन पाटिल, पिता श्री शैलेंद्र पाटिल, निवासी चक्कर रोड, बैतूल गौरव यादव, पिता श्री सुनील यादव, निवासी हमलापुर, बैतूल रौनक अग्रवाल, पिता स्वर्गीय श्री धर्मेंद्र अग्रवाल, निवासी गंज, बैतूल परम सिंह गहलोत, पिता श्री अजय सिंह गहलोत, निवासी मानस नगर, बैतूल आम जनता से अपील पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया ने आम जनता से अपील की कि ऐसे कठिन समय में मानवता का परिचय देते हुए आगे आएं और घायलों की मदद करें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि दुर्घटना या संकट की स्थिति में बिना किसी संकोच के लोगों की सहायता करें। पुलिस अधीक्षक श्री झारिया ने इन छात्रों की संवेदनशीलता और साहस की सराहना करते हुए सभी नागरिकों को प्रेरणा लेते हुए संकट की स्थिति में एक-दूसरे की सहायता करने का संदेश दिया रिपोर्टर रराकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 311 Post navigation सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए रेलवे हवाई पट्टी पर लगेगी अस्थाई पटाखे की दुकान—– एसडीम शैलेंद्र बडोनिया थाना बोरधाही जिला बैतुल 3/11/24 दो स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी में बोरदेही पुलिस को मिली सफलतापुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को समय-समय पर क्राइम मीटिंग एवं अन्य अवसरों पर निर्देशित किया जा रहा है कि वे माननीय न्यायालय द्वारा जारी समन/वारंटों की तामीली में तत्परता बरतें। विशेष रूप से स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर प्राथमिकता के आधार पर न्यायालय में पेश करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें।