रिपोर्टर रराकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20241026 WA0002 1024x461

25/10/24 अवैध सागौन कटाई पर अचानक निरीक्षण करने पहुंचे नर्मदापुरम पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली तथा संभागायुक्त श्री के जी तिवारी
महाराष्ट्र के माफिया द्वारा बैतूल के जंगलों का सफाया करने की मिली थी शिकायत

भैंसदेही विकासखंड के जंगलों में हो रही अवैध सागौन कटाई की शिकायत पर नर्मदापुरम संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली, कमिश्नर श्री के.जी. तिवारी ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सी सी एफ वासु कनौजिया पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन झारिया, कलेक्टर बैतूल श्री नरेंद्र सूर्यवंशी, तथा जिला पंचायत सीईओ श्री अक्षत जैन मौजूद रहे।
अवैध कटाई को रोकने के लिए पुलिस ,प्रशासन तथा वन विभाग की एक संयुक्त टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है व इसमें सभी की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है

IMG 20241026 WA0001 461x1024

औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तालाब के निकट जंगल में अवैध कटाई के अनेक ताजा ठूंठ दिखाई दिए, जिससे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाते हुए अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर आयुक्त श्री तिवारी ने वनग्राम साकली में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें अवैध कटाई रोकने में प्रशासन का सहयोग करने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम भैंसदेही, तहसीलदार भैंसदेही, और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

बैतूल, पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया की ओर से अपील

IMG 20241026 WA0003 1024x461

पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए वनों का महत्वपूर्ण योगदान है। बैतूल जिले के घने जंगल न केवल हमें शुद्ध हवा, जल, औषधियां और कई प्रकार के प्राकृतिक संसाधन प्रदान करते हैं, बल्कि विभिन्न वन्य प्राणियों का भी आश्रय स्थल हैं। हाल के दिनों में इन वनों में अवैध कटाई की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे पर्यावरण के साथ-साथ वन्य जीवन को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

IMG 20241018 151108 2

पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया ने बैतूल जिले के ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता से वनों की अवैध कटाई रोकने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अवैध कटाई के कारण हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर संकट गहराता जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी असर पड़ेगा।

IMG 20240627 205915 17

ऐसे में सभी का यह कर्तव्य बनता है कि वे इस दिशा में प्रशासन का साथ दें और वनों के संरक्षण में सहभागी बनें।यदि हम सभी मिलकर प्रयास करें, तो वनों की अवैध कटाई पर नियंत्रण पाया जा सकता है और हम अपनी धरोहर को संरक्षित रख सकते हैं। वनों का संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का नैतिक दायित्व है। आइए, हम सब मिलकर वनों को संरक्षित करने का संकल्प लें और प्रकृति को बचाने में योगदान दें।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210803 133712 2 802x1024

जारीकर्ता
PRO Police Betul

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email