संजय वर्मा आष्टा । आष्टा के इंदौर भोपाल रोड पर रविदास सामुदायिक मंगल भवन निर्माण के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1 एकड़ जमीन आवंटित करने पर जांगड़ा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल पहुच कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रविदास जांगड़ा सूर्यवंशी समाज द्वारा स्वागत सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया । जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज आष्टा से भोपाल पहुचे प्रतिनिधिमंडल नेमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, वन राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार जी का रविदास जांगड़ा सूर्यवंशी समाज द्वारा स्वागत कर आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना, गुरु रविदास जांगड़ा सूर्यवंशी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, जितेंद्र खैलवाल, मेहरबान सिंह रैकवाल, घनश्याम बामनिया आदि उपस्थित थे । Please follow and like us: Post Views: 442 Post navigation भेरुदा में ग्राम विकास सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विकास का रास्ता गांव से होकर जाता है,सीएम मोहन यादव का शिवराज के साथ रोड शो, आवास सखी-ग्राम सड़क ऐप का किया शुभारंभ मां बिजासन धाम सलकनपुर में अखंड भंडारा जारी है