रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20241007 WA0323 832x1024

आमला – लाईफ करियर सीबीएसई स्कूल, आमला की कक्षा छठवीं की छात्रा रिदम सोनी का संभाग स्तरीय रोल बॉल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ, नर्मदा पुरम संभाग के प्रतिनिधि के रूप में राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन किया गया है ।
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नीरज सोनी एवं युनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि सोनी की पुत्री रिदम सोनी, स्केटिंग और रोल बॉल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी है ।
रोल बॉल और स्केटिंग के कोच अनुग्रह प्रसाद ने बताया कि रोल बॉल एक ऐसा खेल है.

IMG 20241005 WA0249 2 1024x442

जिसमें हैंड बॉल, बास्केट बॉल और स्केटिंग तीनों का मिश्रण देखने को मिलता है । इस खेल में हैंड बॉल की तरह एक-दूसरे को बॉल पास कराते हुए गोल पोस्ट में गोल दागने होते हैं। बास्केट बॉल की तरह गेंद को कोर्ट पर बाउंस कराते हुए ले जाया जाता है

IMG 20240627 205915 8

और ये सब पैरों में रोलर स्केट्स पहन कर किया जाता है। मैच दो टीमों के बीच होता है। रिदमा सोनी को उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी गई

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20230822 220318 5

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email