रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला न्यायालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया लगभग एक पखवाड़े से चल रहे स्वच्छता अभियान का समापन आज महात्मा गांधी की जयंती पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आमला तपेश कुमार दुबे न्यायिक अधिकारियों राकेश कुमार सनोडिया राहुल निरंकारी अधिवक्ता संघ आमला के अध्यक्ष हिरमन नागपुरे ने न्यायालय में पदस्थ सफाई कर्मचारी नितिन महोरिया को शाल और श्रीफल भेंटकर अभिनंदन कर उन्हे न्यायालय में बेहतर सफाई व्यवस्था रखने के लिए सम्मानित किया गया श्री तपेश कुमार दुबे की इस अभिनव पहल से न्यायालय कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है इस अवसर पर न्यायालय में साफ सफाई एवं पौधा रोपण का कार्य भी किया गया आमला न्यायालय परिसर में हरियाली एवं बेहतर बगीचा एवं साफ सफाई की वजह से इस परिसर में आने वाले पक्षकारों को न्याय मिलने के साथ-साथ खुशी का भी एहसास होता है वकील राजेंद्र उपाध्याय अनिल पाठक ने बताया कि आमला न्यायालय में भविष्य में और बिल्डिंग निर्माण कार्य होना है पार्किग के लिए भूमि की जरूरत होगी इस हेतु भूमि अधिग्रहण किया जाना होगा एस डी एम श्री शैलेंद्र बड़ोनिया से कोर्ट के बगल से न्यायाधीश आवास तक कि रिक्त भूमि न्यायालय को आवंटित किए जाने और रिकार्ड रूम तथा आगनवाड़ी भवन को अन्य स्थान पर स्थांतरित करने की मांग की है नगरपालिका परिषद को आम जन तहसील कार्यालय और न्यायालय में आने वाले लोगो के लिए सुलभ शौचालय और सफाई कर्मचारी की व्यवस्था बनानी चाहिए रिपोर्टर रराकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 254 Post navigation पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर प्रगतिशील व्यापारी संघ ने आमला मोक्षधाम में किया वृक्षारोपण नीचे——से लेकर ऊपर—– तक तगडी सेटिंग, कम मत समझना बीएमओ नरवरे साहब को