रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20240925 WA0198 1 1024x458

*रेलवे रैक के भारी वाहनों (ट्रकों) के विरुद्ध यातायात पुलिस की कार्यवाही*

IMG 20240925 WA0197 1024x458

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल झारिया को जिले के मुख्य व्यापारिक केंद्र गंज क्षेत्र में भारी वाहनों / रेलवे रैक के लोडिंग ट्रकों द्वारा सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक जाम करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए यातायात थाना प्रभारी गजेंद्र केन को अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कार्रवाई का विवरण

IMG 20240925 WA0199 1024x458

:
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस पूरे बल के साथ रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंची, जहां अव्यवस्थित और लापरवाही से खड़े 6 ट्रकों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें थाने में लाकर खड़ा करवा दिया गया।

रेलवे रैक व्यापारियों के साथ बैठक:

IMG 20240418 225319 6
IMG 20240627 205915 16


यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और गंज क्षेत्र की ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए यातायात थाना प्रभारी गजेंद्र केन द्वारा रेलवे रैक के व्यापारियों के साथ गंज चौकी में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जाम की समस्या का समाधान खोजने पर चर्चा की गई।

अपील:

IMG 20240925 WA0198 1024x458


पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल झारिया द्वारा भारी वाहनों की नो एंट्री के संबंध में निर्देशों का पालन करने की अपील की है:

IMG 20230925 183646 16
  1. नो एंट्री समय का ध्यान रखें:
    सुबह 08:00 बजे से 12:00 बजे और शाम 5.00 बजे से 9.00 बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री है। कृपया इस अवधि में नो एंट्री जोन में प्रवेश न करें।
  2. ट्रैफिक जाम की रोकथाम:
    भारी वाहनों के कारण होने वाले जाम को रोकने के लिए यातायात पुलिस का सहयोग करें।
  3. सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम:

  4. सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निर्धारित नो एंट्री समय का पालन करें।
  5. यातायात पुलिस की जांच:

  6. यातायात पुलिस भारी वाहनों की जांच करेगी और नो एंट्री समय का पालन सुनिश्चित करेगी।
  7. जुर्माना और दंड:
    भारी वाहन संचालकों /मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि उनके वाहनों से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है या जाम की स्थिति बनती है, तो उनके विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएग

रिपोर्टर रराकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20230822 220318 8

IMG 20240628 171859 15
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email