रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20240912 WA0194 1024x769

पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झरिया द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि शहर में बढ़ती चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण किया जाए। इसके तहत थाना क्षेत्र में बाहर से आए फेरी वालों, घुमंतू व्यक्तियों और अन्य संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ की जाए और उनकी मुसाफिरी अनिवार्य रूप से थाने में दर्ज की जाए। साथ ही सभी फेरी वालों को बुलाकर आवश्यक निर्देश भी दिए जाएं।

IMG 20240912 WA0195 1024x768

इस निर्देश के पालन में थाना प्रभारी मुलताई राजेश सातनकर द्वारा आसपास के क्षेत्र में बाहर से आकर फेरी लगाकर व्यापार करने वाले लोगों को थाना बुलाकर हिदायत दी गई

IMG 20230925 183646 8

IMG 20240517 234331 5

कि नगर में बिना मुसाफिरी दर्ज कराए किराए पर मकान लेकर या तंबू लगाकर रह रहे बाहरी लोग क्षेत्र के वातावरण को खराब कर रहे हैं। बाहरी व्यक्तियों द्वारा बड़ी संख्या में बिना जानकारी के निवास करने से अपराधों की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिले में हो रही चोरी और लूट की घटनाओं के मद्देनजर थाना प्रभारी ने फेरी वालों को समझाइश दी है।

दो दिनों में अपने मूल स्थान पर वापस जाने की दी गई हिदायत।

IMG 20240627 205915 8
IMG 20240628 171859 8

उक्त घटनाओं को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने सभी फेरी लगाने वालों को दो दिनों के भीतर अपने मूल निवास स्थान पर लौटने की हिदायत दी है। नगर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20220830 133641 1
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email