रिपोर्टर केवल राम मालवीय गांधीनगर इंदौर। आगामी नवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर कलोता समाज की बड़ी बैठक गोमटगिरी के समीप स्थित कालिका धाम मंदिर प्रांगण में आज 11 सितंबर 24 को संपन्न हुई। बैठक से पूर्व महा आरती का आयोजन भी रखा गया, बैठक में नई समिति का गठन भी किया गया साथ ही युवाओं व महिलाओं को संगठन में अधिक से अधिक जोड़ने पर जोर देते हुए सामाजिक एकता की बात की गई है।कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि यहां पर दर्शन करने के लिए समग्र हिंदू समाज के लोग आते हैं उनकी सुविधाओं के लिए टीन शेड लगवाना एवं वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय पर आज सहमति बनी। वही देपालपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक विशाल पटेल ने भी सामग्र समाज को एकता के सूत्र में बांधने की बात कही है। मंच पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश पटेल, पूर्व विधायक विशाल पटेल,कलोता विद्यापीठ के अध्यक्ष राम सिंह ठाकुर, खिचड़ी प्रसाद समिति के अध्यक्ष राम सिंह जी, श्री सिद्ध महाकाली मंदिर के अध्यक्ष आसाराम सिसोदिया, अखिल भारतीय क्षत्रिय कलोता समाज के युवा संगठन अध्यक्ष मोनू पटेल, कमल सिंह चौहान, श्री सिद्ध महाकाली मंदिर नवयुवक कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष विष्णु तंवर, रामस्वरूप गेहलोत,सोहन सिंह राठौर , देवकरण मकवाना, ,मोहन पटेल ,ठाकरसिंह,नारायण पटेल, अंतरसिंह दयाल,बद्री गेहलोद, निहालसिंह ठाकुर,चन्दरसिंह सरपंच,बहादुरसिंह सरपंच, दुला पटेल,बलिराम मास्टर साहब,सुनेर सिंह ,नरेन्द्र सिंह ,राकेश खेर,विनोद ,दिनेश मोरी,वासुदेव नकुम,पंकज सुनेर ,बाबूलाल मंडलोई,ब्रह्मा ,श्री सिद्ध महाकालिका मंदिर नवयुवक समिति,अ.भा.क्षत्रिय कलौता समाज युवा संगठन के सदस्य एवं समाजजन उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 522 Post navigation टाइम्स कम्पूटर आष्टा पर दीपक परमार एवं आयोजन समिति द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया! महिला मंडल ने मनाई राधाष्टमी व ओंकारी अष्टमी