रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 जिला अस्पताल बैतूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर अवैध वाहन पार्किंग से बार-बार मरीजों और एम्बुलेंस के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए, यातायात प्रभारी गजेंद्र केन व यातायात पुलिस बैतूल ने त्वरित कार्रवाई की। आज मौके पर पहुंचकर, पुलिस द्वारा बार-बार अनाउंसमेंट किए जाने के बावजूद भी जब वाहन चालक अपनी गाड़ियाँ नहीं हटाए, तो उन वाहनों को लोडिंग पिकअप में लोड कर यातायात थाने में खड़ा किया गया। साथ ही, अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी की तैनाती सुनिश्चित करें, ताकि वाहनों को वहां अव्यवस्थित रूप से खड़ा करने से रोका जा सके। सभी नागरिकों से अपील जिला बैतूल के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करें। किसी आकस्मिक परिस्थिति में एम्बुलेंस से मरीजों के आवागमन के मार्ग पर वाहन खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध न करें। किसी की जान बचाने में सहयोग कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। यातायात पुलिस, जिला बैतूल रिपोर्टर रराकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 261 Post navigation आमला टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत की गई नियुक्ति बैतुल जिला अध्यक्ष निरज जैन और महासचिव दिलीप पडागरे बने मुख्यमंत्री और कलेक्टर के आदेश का अवहेलना भारी बारिश में हथनोरा के चोपना में नाली और सड़क का निर्माण वह भी अधूरी डेम क्रैक