IMG 20240909 WA0001

संजय वर्मा

चोरी के अज्ञात आरोपीयों को तीन दिन में किया गिरफ्तार

घटना का विवरण– थाना सिद्दीकगंज पर दिनांक 05.09.2024 फरियादी अमन जाट पिता बलराम जाट उम्र 22 साल निवासी कस्बा खाचरोद ने रिपोर्ट लेख कि दिनांक 31.08.2024 के रात्रि करीबन 12.30 बजे मैं बाथरुम के लिये उठा और बाथरुम की तरफ गया उसी दौरान घर की छत पर किसी के चलने की आवाज आई जो आवाज सुनकर जैसे ही मैं छत पर गया तो छत पर से एक व्यक्ति नीचे कूदा और खेत की तरफ भाग गया । उक्त अज्ञात व्यक्ति मेरे घर घटना घटित करने के लिये आया था । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र.166/2024 धारा 331(2) बी.एन.एस.2023 कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मामले मे धारा 305(ए), 62 बी.एन.एस. इजाफा की गई ।

1000968859


पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर फरियादी अमन जाट के घर चोरी की घटना घटित करने की नियत से आये आरोपीय़ों में से दो आरोपी 01. शाहरुख पिता युसुफ अली शाह उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड 04 आष्टा 02. शेहजादे पिता प्यारे खाँ उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड 15 आष्टा को दबिश देकर घेराबन्दी कर पकडा आरोपी शेहजादे खां से घटना में उपयोग किय़ा गया टाटा कम्पनी का लोडिंग वाहन क्र. एम.पी.37 एल.1816 जप्त किया जाकर आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है, आरोपीय़ों को जेएमएफसी कोर्ट आष्टा पेश किया गया जहां से आरोपी को जिला जेल सीहोर भेजा गया।

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्य मे थाना प्रभारी सिद्दीकगंज श्री गोपिन्द्र सिंह राजपूत, उनि. सूरज परिहार, सउनि. लोकेश नेवारे, आर. राकेश डावर, आर. सुरेन्द्र राणा , आर. राहुल चोहान की अहम भूमिका रही ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email