IMG 20240905 WA0004 1

संजय वर्मा

गुरूजनों के शिक्षक और सड़क एक समान, दोनों से होती है मंजिल की प्राप्ति – रायसिंह मेवाड़ा सीएम राईस में मना शिक्षक दिवस समारोह

आष्टा। सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। शिक्षक दिवस कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, उपाध्यक्ष गजराजसिंह पटेल, न.पा. उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, वार्ड पार्षद रविन्द्र शर्मा, डॉ. सुरूचिसिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। संस्था प्राचार्य मो. सितवत खान द्वारा शिक्षक दिवस पर आमंत्रित मंचासीन अतिथियों का प्रतिक चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।

विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व समूह नृत्य की मनमोहक सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र परिषद के सदस्यों द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का पुष्पमाला, श्रीफल व उपहार के साथ स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में गुरू का बहुत महत्व होता है, बिना गुरू के शिक्षा अर्जित नही की जा सकती। समस्त गुरूजनों ने अपने समर्पण और ज्ञान के माध्यम से अनगिनत विद्यार्थियों को भविष्य का आयना दिखाकर नया आकार दिया है। विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि शिक्षक न केवल आपकों शिक्षा देते है, बल्कि आपकों अनुभव और मार्गदर्शन के जरिए जीवन को सफल बनाने का मंत्र भी बताते है। विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक और सड़क एक समान होते है। जिस प्रकार सड़क अपने राहगिर को अपने मुकाम पर पहुंचाती है, उसी प्रकार एक शिक्षक भी अपने विद्यार्थियों में अपार ज्ञान उसके जीवन में समाहित कर उसे अपनी मंजिल तक पहुंचाते है।

1000968332 1024x766

जिलापं उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। संस्था प्राचार्य मो. सितवत खान ने छात्रों के सर्वागिण विकास हेतु शिक्षक के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को सराहा। संचालन शिक्षक सतीश वर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थी खुशी जोशी एवं भूमिका झाला द्वारा किया। जिला मुख्यालय पर हुए प्रवीण्य सूची में नामांकित करने वाले विद्यार्थी – माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा 2024 में इस संस्था के तीन विद्यार्थियों ने अलग अलग संकाय में जिले की प्राविण्य सूची में कलां संकाय में मुस्कान दवारिया, गणित संकाय में श्रेया गुप्ता, वाणिज्य संकाय में आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्था प्राचार्य मो सितवत खान को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला सीहोर में आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र एवं प्रतिकचिंह भेंट कर सम्मानित किया गया।

1000968328 1024x768

इस अवसर पर संस्था के शिक्षक विष्णु पंवार, असमा खानम, सम्राट ढोके, पदमा परमार, पवन कुमार राया, जितेन्द्र मेवाड़े, धर्मेन्द्र मेवाड़ा, निहायत मंसूरी, अमिता सोनी, नमिता लोवंशी, रघुवीर सिंह, जितेनद्र आर्य, भूपेन्द्र शिंदे, राखी पोहाने, जितेन्द्र धववाल, लीला भिलाला, मोनिका जैन, नेहा अंसारी, मनोज कुमार कलमोदिया, दीक्षा खंडेलवाल, मो इमरान, अभिलाषा श्रीवादी, तेजपालसिंह, वीरेन्द्रसिंह, सपना यादव, विनय कुमार तिवारी, राम सिंह, रीना सेन, उर्मिला यादव, दिनेश कुमार शर्मा, नीतू चौरसिया, नीता जैन, मनोज बड़ोदिया, राजीव सारसिया, निर्मलदास बैरागी, कासिम खान, जितेन्द्र वर्मा, दिनेश गहरवाल, रफत जहां, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, सतीश कुमार वर्मा, राजेश मालवीय, धीरज शर्मा, हेमंत मेवाड़ा, गोरीशंकर मालवीय, वंदना सोलंकी, हुकुमचंद, शशि बिंजवा, ज्योति मंडलोई, ज्योति चौहान, अनिल पटेल, डी.एस. मांडवा, मुकुंद सिंह बड़ोदिया, कमलेश वर्मा, एस.के. सिंगारिया, रजनीकर महेश्वरी, ज्ञानसिंह मेवाड़ा आदि शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email